स्पेस में जाने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों की उम्र हो जाती है कम? जानिए क्या है सच

अमर उजाला

Sat, 26 August 2023

Image Credit : iStock

भारत के चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करने के बाद अंतरिक्ष को लेकर खूब चर्चा हो रही है
 

Image Credit : iStock

अंतरिक्ष को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं, जिनमें यह भी कहा जाता है कि स्पेस में जाने के बाद किसी की उम्र बढ़नी बंद हो जाती है
 

Image Credit : iStock

अंतरिक्ष में जाने के बाद आप हमेशा जवान रह सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि क्या सच में ऐसा हो सकता है
 

Image Credit : iStock

अंतरिक्ष से लौटने वाले यात्रियों में कई तरह के बदलाव नजर आए हैं और अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ऐसे यात्रियों पर शोध की और समझा कि उनमें क्या बदलाव आए हैं
 

Image Credit : iStock

अंतरिक्ष से वापस आने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों में खून की कमी सबसे आम बात है, जिसे स्पेस एनीमिया भी कहा जाता है
 

Image Credit : iStock

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अंतरिक्ष में वाकई उम्र बढ़ जाती है, इस बात का पता लगाने के लिए नासा की तरफ से एक टेस्ट किया गया
 

Image Credit : iStock

इसके लिए दो जुड़वा भाइयों को लिया गया जो अंतरिक्ष यात्री थे, जिनमें एक को अंतरिक्ष में भेजा गया और दूसरे को पृथ्वी पर रखा गया
 

Image Credit : iStock

अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली 340 दिन अंतरिक्ष में रहे और उनका भाई मार्क धरती पर रहे
 

Image Credit : iStock

अंतरिक्ष से वापस आए स्कॉट केली के परीक्षण में पाया गया कि उनके जीन्स में कई तरह के बदलाव हुए हैं
 

Image Credit : iStock

केली के डीएनए में कुछ ऐसे बदलाव हुए थे जो धरती पर नहीं होते हैं, जिसकी वजह से वह अपने भाई मार्क के मुकाबले अधिक जवान दिख रहे थे, लेकिन 6 महीने में स्कॉट केली के जीन्स में आया बदलाव सामान्य हो गया
 

Image Credit : iStock

लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद कुछ ऐसे बदलाव जरूर होते हैं, जिनसे आप अपनी उम्र के बाकी लोगों की तुलना में थोड़े जवान नजर आ सकते हैं

Image Credit : iStock

सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय क्रिकेटर

सोशल मीडिया
Read Now