फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे पतला सोना, इससे गहने नहीं इस तरह के सामान बनेंगे

Wed, 07 Aug 2019 07:43 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Social media
आमतौर पर सोने से गहने वगैरह बनाए जाते हैं, लेकिन ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने ऐसा सोना बनाया है, जिसे किसी और काम में इस्तेमाल किया जाएगा। यह दुनिया का सबसे पतला सोना है। यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के शोधकर्ताओं ने सोने के इस नये रूप को तैयार किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
दो परमाणुओं से मिलकर बना है दुनिया का सबसे पतला सोना - फोटो : University of Leeds
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सोना इंसानी नाखून से करीब 10 लाख गुना पतला है। इसकी मोटाई 0.47 नैनोमीटर है। यह सोना दो परमाणुओं के मिलकर बना है और माना जा रहा है कि यह सामान्य तौर पर इस्तेमाल होने वाले सोने से 10 गुना ज्यादा उपयोगी है। 

विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का सबसे पतला सोना - फोटो : University of Leeds
वैज्ञानिकों के मुताबिक, सोने का यह 2-डी फॉर्म तकनीक के विकास में काफी मददगार होगा। इसका इस्तेमाल कैंसर ठीक करने के लिए बनाए जाने वाले मेडिकल उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में और बढ़ेगा। फिलहाल एयरोस्पेस, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में उपकरणों को बनाने के लिए सोने का इस्तेमाल किया जाता है। 
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

4 of 5
वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे पतला सोना - फोटो : University of Leeds
वैज्ञानिकों का मानना है कि सोने का यह नया रूप मेडिकल परीक्षणों की गति और पानी साफ करने की प्रक्रिया को और बेहतर बना देगा। साथ ही इसके इस्तेमाल से मशीनों की भी कीमतें बढ़ेंगी, जिससे निर्माताओं को काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
इस शोध से जुड़े प्रोफेसर स्टीफन इवांस का कहना है, '2-डी गोल्ड के इस्तेमाल से जुड़े कुछ आइडिया हमें मिले हैं, जहां इसका उपयोग किया जा सकता है, विशेष रूप से उत्प्रेरक प्रतिक्रियाओं और एंजाइमी प्रतिक्रियाओं में। हम जानते हैं कि यह मौजूदा प्रौद्योगिकियों की तुलना में अधिक प्रभावी होगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें