फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : सुषमा स्वराज का आखिरी सफर, दिग्गज नेताओं के भी छलक आए आंसू

Wed, 07 Aug 2019 07:32 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : ANI
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज उन्हें अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ आया। पूरे देश ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में रखा गया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम विदाई के दौरान कुछ दिग्गज नेताओं के भी आंसू छलक गए। पीएम मोदी सहित कई नेता भावुक हो गए। लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अंतिम रस्म निभाई। बेटी और पति दोनों ने सुषमा को अंतिम सलामी दी। आगे की तस्वीरों में देखिए कौन कौन पहुंचा अंतिम विदाई देने और अंतिम संस्कार में कौन कौन से बड़े नेता नजर आए।
 
विज्ञापन

2 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : PTI
भाजपा मुख्यालय में सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर रखा गया था। सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : ANI
अंतिम संस्कार से पहले सुषमा स्वराज को लाल जोड़ा पहनाया गया। 

4 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : PTI
सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय झंडे में लपेटा गया था। उनके माथे पर उनकी वही बिंदी लगी हुई थी जो एक तरह से उनकी पहचान बनी हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : PTI
सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के दौरान पीएम मोदी भावुक भी हो गए। लालकृष्ण आडवाणी भी इस दौरान बेहद भावुक नजर आए। 
विज्ञापन

6 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : PTI
गृहमंत्री अमित शाह ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

7 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : PTI
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचीं।

8 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : PTI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।

9 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : PTI
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।

10 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : PTI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।

11 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : PTI
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की तादाद में लोग भाजपा कार्यालय पहुंचे।

12 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : PTI
सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को ले जा रहा वाहन जैसे ही सड़क पर आगे बढ़ा लोग अंतिम क्षणों को कैमरे में कैद करने लगे। 

13 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : ANI
सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में ले जाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह यहां मौजूद थे।

14 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : PTI
सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार के दौरान उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

15 of 15
सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई - फोटो : ANI
लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अंतिम रस्म निभाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें