Aliens News in Hindi: दुनियाभर में इन दिनों एलियंस को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एलियंस को लेकर आए दिन कई ऐसे दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब इन सवालों और चर्चाओं के बीच शोधकर्ताओं ने चौंकाने वाला दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया को चेतावनी भी दी है कि फ्रेंडली एलियन भी मानव के लिए खतरा हैं।
उनका कहना है कि काफी लंबे समय से वैज्ञानिक दूसरी दुनिया के लोगों (एलियंस) से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। शोधकर्ताओं ने एक स्टडी में इस तरह का दावा किया है जो हाल ही में प्रकाशित हुई है। तीन शोधकर्ताओं ने Geopolitical Implications of a Successful SETI Program' नाम के पेपर को लिखा है। यह सभी वैज्ञानिक नासा, पेन स्टेट ईटीआई सेंटर और हार्वर्ड लॉ स्कूल से जुड़े हैं। इस स्टडी के मुख्य लेखक पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के जेसन टी. राइट हैं।