दुनिया में कोई भी चीज उत्पन्न होती है तो एक समय के बाद उसका नष्ट होना भी तय है। जिस तरह से मनुष्य जन्म लेता है उसकी मृत्यु का समय भी निश्चित हो जाता है। हालांकि, जीवन और मृत्यु को लेकर दुनिया में अलग-अलग तरह की धारणाएं और मत सुनने को मिलते हैं। दुनिया के हर धर्म में भी मृत्यु के बाद की स्थिति को अलग-अलग तरीकों से समझाया गया है। जीवन और मृत्यु को लेकर हमेशा से ही आध्यात्मिक गुरुओं और वैज्ञानिकों में मतभेद देखने को मिलते हैं। जहां धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि मरने के बाद इंसान का केवल शरीर मरता है, आत्मा कभी नहीं मरती है। वहीं विज्ञान किसी इंसान के मृत्यु के बाद आत्मा के अस्तित्व को नहीं मानता है। ऐसे में जीवन और मृत्यु के संबंध को लेकर एक ब्रह्माण्ड वैज्ञानिक ने एक ऐसा दावा किया है जिसे जानने के बाद आपको काफी हैरानी होगी। आइए जानते हैं कि ब्रह्माण्ड वैज्ञानिक का क्या कहना है.........