फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला दावा, इंसानों की उम्र हो सकती है 180 साल

Tue, 11 Jan 2022 06:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इंसानों की उम्र हो सकती है 180 साल - फोटो : Pixabay
पहले ज्यादातर लोग 100 साल से अधिक उम्र तक जीवित रहते थे, लेकिन वर्तमान में इंसानों की औसत उम्र कम होकर 60 से 65 साल तक रह गई है। इस बीच वैज्ञानिक इंसानों की उम्र बढ़ाने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। इन सबके बीच एक वैज्ञानिक ने ऐसा दावा किया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वैज्ञानिक ने दावा किया है कि अब इंसान 180 साल तक जिंदा रहता सकता है, लेकिन यह अभी नहीं होगा। 

वैज्ञानिक के दावे के मुताबिक, वर्ष 2100 से इंसान की उम्र 180 साल हो सकती है। वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि सदी के आखिरी तक इंसान 130 साल तक जिंदा रहता है। हालांकि वर्तमान समय में इंसान अधिकतर इंसान 70 से 80 साल तक ही जिंदा रह पाता है। इसलिए इंसान की कई इच्छाएं भी मर जाती हैं। अगर इंसान 180 साल तक जिंदा रहता है, तो वो अपनी इच्छाओं का पूरा कर सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
इंसानों की उम्र हो सकती है 180 साल - फोटो : Pixabay
यह चौंकाना वाला दावा कनाडा में HEC Montreal के प्रोफेसर लियो बेल्जिल ने किया है। उनका कहना है कि सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के जीवित रहने का रिकॉर्ड साल 2100 तक टूट सकता है। अभी सबसे ज्यादा उम्र तक जीने का रिकॉर्ड एक फ्रांस की महिला के नाम है जिनका नाम जीन कैलमेंट है। इनकी मौत 122 साल की उम्र में साल 1997 में हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 4
इंसानों की उम्र हो सकती है 180 साल - फोटो : Pixabay

लियो बेल्जिल का कहना है कि कुछ डेटा से यह सामने आया है कि इंसानी जीवन की कोई ऊपरी सीमा नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा कि इंसान की उम्र बढ़ती है, मेडिकल सुविधाओं की जरूरत भी ज्यादा पड़ेगी। इसके साथ खर्च भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
इंसानों की उम्र हो सकती है 180 साल - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगर इंसान ज्यादा उम्र तक जीवित रहता है, तो कई स्वास्थ्य परेशानियां होंगी। इंसान के शरीर के कई अंग भी काम करना बंद कर देंगे। ऐसे में इंसान का मेडिकल पर खर्चा बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें