अब से पहले इंसानों के गायब होने का सीन आपने केवल फिल्मों में ही देखा होगा। लेकिन जरा कल्पना कीजिए अगर ऐसा आपके आंखों के सामने होने लगे तो... यकीनन किसी को भी इस पर हैरानी होगी।
विज्ञापन
2 of 7
Chinese web users amazed by transparent cloth
बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया फिल्म में कुछ ऐसा ही सीन दर्शाया गया था जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। दरअसल, ऐसी चीजे कल्पना के परे समझ ली जाती है। लेकिन वास्तव में यह पॉसिबल है।
विज्ञापन
3 of 7
Chinese web users amazed by transparent cloth
जी हां... चीन ने 'मिस्टर इंडिया' फिल्म के इस फॉर्मूले को इजाद कर लिया है। यह कमाल चीन के एक वेब यूजर ने किया है। इनाक नाम है 'होक्स'... इन्होंने एक ऐसे प्रोडक्ट की खोज की है जिसे 'क्वांटम ऑफ इनविजिबिलिटी क्लॉक' कहते हैं। इसे पकड़ने के कुछ देर बाद ही व्यक्ति गायब हो जाता है।
4 of 7
Chinese web users amazed by transparent cloth
यह एक टेबल क्लॉथ के साइज का है। यदि कोई इसे अपने सामने रखे और उसके पीछे वह खुद खड़ा हो जाए तो उस इंसान को छोड़कर पारदर्शी पर्दे में से सबकुछ दिखाई देगा।
चीन के सुरक्षा मंत्रालय व आपराधिक जांच विभाग के उप प्रमुख 'शेन शिकु' ने इसका एक वीडियो अपने अकाउंट वेबो पर अपलोड किया। उनका मानना है कि ये कपड़ा मिलिट्री वालों के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन
5 of 7
Chinese web users amazed by transparent cloth
ऐसे करता है काम
वास्तव में यह क्वांटम टेक्नोलॉजी से बना टेबल क्लॉथ है जो हाथ में लेते ही लाइट की तरंगों को रिफ्लेक्ट करता है। इसलिए इसे हाथ में पकड़ने वाला इंसान गायब हो जाता है। शेन का मानना है कि सेना के जवानों को रात के अंधेरे में क्रिमिनल्स से बचने के लिए इस टेबल क्लॉथ का यूज करना चाहिए। लेकिन उन्हें ये लगता है कि अगर क्रिमिनल्स इस प्रोडक्ट का यूज करने लगे तो क्या होगा।
विज्ञापन
6 of 7
Chinese web users amazed by transparent cloth
वहीं इस प्रोडक्ट के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि यह लोगों को भ्रमित करने के लिए तैयार किया गया है। वीडियो प्रोडक्ट कंपनी का कहना है कि इस तरह की कोई चीज नहीं हो सकती। यहां तक की कंपनी ने वीडियो को नकली बताया है। कंपनी का तर्क है कि इसे नीले और हरे प्लास्टिक के कपड़ों से कवर करके रियल लुक दिया गया है जबकि इस तरह की चीजों का यूज फिल्मों में किया जाता रहा है।
बता दें होक्स के इस प्रोडक्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक इसे लाखों लोगों ने देखा है। चीन के वेब यूजर इसे चीन का लेटेस्ट इनवेशन मान रहे हैं।