ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने 'जादूई कार' आ गई है। जी हां... इंजीनियरिंग के इस कमाल के अविष्कार को देखकर आपका दिल भी उड़ने को कहेगा। ऐसे उड़ने खटोले में कौन नहीं सवार होना चाहेगा..?
विज्ञापन
2 of 8
flying car
नीदरलैंड की कंपनी पाल. वी इंटरनेशनल ने दुनिया की पहली उड़ने वाली कार लिबर्टी स्पॉर्ट्स बिक्री के लिए लॉन्च भी कर दी है। देखने में यह कार किसी तीन पहिया वाहन की तरह लगती है।
विज्ञापन
3 of 8
flying car
इसमें करिश्माई कार में 'हेलीकॉप्टर' और 'एयरोप्लेन' का मिश्रण है। यह कार सड़क पर चलते हुए भी शान की सवारी लगती है। यह किसी मोटरसाइकल की तरह चलती है।
4 of 8
flying car
जैसे ही यह आसमान में उड़ान भरती है, कार में लगे पंख खुल जाते हैं और प्रोपलर इसे आगे बढ़ाने लगते हैं। हालांकि दिखने में भले ही यह किसी हेलीकॉप्टर जैसी दिखती हो, इसे टेक ऑफ और लैंड करने के लिए ज्यादा लंबे रनवे की जरूरत नहीं होगी। इस कार की कीमत नहीं जानना चाहेंगे..?
विज्ञापन
5 of 8
flying car
हालांकि ये कार पहली नजर में ही किसी की भी तमन्ना बन जाएगी लेकिन बताना चाहेंगे कि इसकी कीमत आम आदमी की पहुंच से बाहर है। दरअसल इस कार की कीमत बेहद ज्यादा तय की गई है। अदांजन इसकी कीमत करोड़ों में बताई रहेगी।
विज्ञापन
6 of 8
flying car
जानें खूबियां
कार को टेक ऑफ करने के लिए ज्यादा लंबे रनवे की आवश्यकता नहीं होगी। सिर्फ 330 मीटर रनवे के सहारे यह उड़ान भर सकती है। वहीं लैंड करने के लिए सिर्फ 30 मीटर की जगह चाहिए। इस कार में दो लोगों के बैठने की जगह है और सिर्फ 664 किलोग्राम का वजन सह सकती है।
विज्ञापन
7 of 8
flying car
इस कार की मुसीबत यह है कि ईंधन के लिए यह 95 ऑक्टेन और एथेनॉल पर निर्भर है जो कि काफी महंगा ईंधन है। यह कार एक लीटर में 5.4 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसे चलाने के लिए खास तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।