Science News: सौर मंडल में कई ग्रह हैं। इन ग्रहों के पास एक से अधिक चंद्रमा हैं, लेकिन पृथ्वी के पास सिर्फ एक चांद हैं। अब इस बीच वैज्ञानिको ने बड़ी जानकारी दी है। उनका कहना है कि पृथ्वी को जल्द ही एक अस्थायी चंद्रमा मिल सकता है। मतलब यह है कि कुछ समय के लिए पृथ्वी के पास दो चंद्रमा होंगे। यह एक बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना है। इस घटना से पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण की ताकत दिखेगी। हालांकि, यह आसमान में दिखने वाले चंद्रमा की तरह नहीं होगा, बल्कि यह एक एस्टेरॉयड के रूप में बेहद छोटा होगा। छोटा चांद बनाने वाले एस्टेरॉयड का नाम 2024 PT5 है।
वैज्ञानिकों ने 7 अगस्त 2024 को इस एस्टेरॉयड की खोज की थी, जिसका व्यास करीब 10 मीटर है। 29 सितंबर से 25 नवंबर तक इस पर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव रहेगा। इस अवधि के दौरान यह एस्टेरॉयड पृथ्वी की परिक्रमा करेगा, लेकिन एक चक्कर नहीं लगा पाएगा।