Science News: दुनियाभर में तापमान तेजी बढ़ रहा है। जलवायु वैज्ञानिकों को धरती के पर्यावरण में साल 2023 की शुरुआत में कुछ अजीबगरीब दिखाई देने लगा था। मार्च 2023 में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने लगा था और अप्रैल तक एक नया रिकॉर्ड बना दिया था। बीते 12 महीने से समुद्री सतह का तापमान हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। समुद्र की सतह पर होने वाले परिवर्तन ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस जलवायु परिवर्तन के पीछे कुछ ऐसी वजहें, जिसके बारे में वैज्ञानिकों को पता नहीं है।
यूरोपी संघ की एजेंसी कॉपरनिकस क्लाइमेट सर्विस पर्यावरण पर नजर रखती है। इस एजेंसी के मुताबिक, फरवरी 2024 दुनियाभर में सबसे गर्म महीना रिकॉर्ड किया गया था। सतह पर हवा का औसत तापमान 13.54 डिग्री सेल्सियस था, फरवरी में 1991-2020 के औसत तापमान से 0.81 डिग्री सेल्सियस ज्यादा और 2016 की बीती सबसे गर्म फरवरी से 0.12 डिग्री ज्यादा था। औद्योगिक क्रांति से पहले 1850-1900 की फरवरी की औसत अवधि की तुलना की जाए, तो यह महीना 1.77 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म था।