बच्चा होना कोई मामूली बात नहीं है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बच्चों के नाजुक कंधों पर अमूमन जरूरत से ज्यादा बोझ रख दिया जाता है। बच्चों पर हमेशा दबाव बनाया जाता है कि वे दूसरों से आगे रहें, हर परीक्षा में सर्वाधिक नंबर लाएं ताकि वे देश के सबसे अच्छे कॉलेज में प्रवेश पा सकें। इसके लिए बच्चों के माता-पिता हर संभव कोशिश करते हैं और बच्चों पर कई तरह के दवाब बनाते हैं, लेकिन चीन में एक प्रस्ताव पारित हुआ है, जिसके तहत हर माता-पिता को अपने बच्चों को 10 बजे से पहले सुलाना है, फिर चाहे उनका होमवर्क पूरा हुआ हो या नहीं।