दुनियाभर में कई तरह के मसाले पाए जाते हैं जिनका खाने में इस्तेमाल किया जाता है। सभी मसालों की कीमत अलग-अलग होती है। ये मसाले अपने बेहतरीन स्वाद और अलग-अलग वजहों से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आपको एक ऐसे ही मसाले के बारे में बताते हैं जो दुनिया में मिलने वाले मसालों में सबसे महंगा है। इस मसाले की कीमत बाजार में इतनी है जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
दुनिया में सबसे महंगा बिकने वाले इस मसाले को लोग रेड गोल्ड भी कहते हैं। इस मसाले के बारे में हस सभी जानते हैं। इस मसाले का नाम कुछ और नहीं बल्कि केसर है। वर्तमान समय में बाजार में केसर सबसे महंगा मसाला है। एक किलोग्राम केसर की कीमत ढाई लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक होती है। आईए जानते हैं आखिर इस मसाले में ऐसा क्या है जिसकी वजह से यह दुनिया का सबसे महंगा मसाला है।