फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग में एलियन की एंट्री? वैज्ञानिकों के दावे से दुनिया में मची हलचल

Mon, 19 Sep 2022 11:25 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रूस-यूक्रेन जंग में एलियन की एंट्री? - फोटो : Twitter @SPACEdotcom
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच करीब छह महीने से भीषण जंग जारी है। इस युद्ध में दोनों देशों को काफी नुकसान पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जंग में अभी तक दोनों देशों के हजारों सैनिकों की मौत हो चुकी है जबकि पांच हजार से अधिक आम नागरिकों की मौत हुई है। इसके अलावा लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। अब रूस और यूक्रेन में जंग के बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। 

दरअसल रूस और यूक्रेन की जंग में एलियन की भी एंट्री हो चुकी है। बताया जा रहा है दोनों देशों में चल रहे युद्ध पर एलियन की नजर है। युक्रेन के वैज्ञानिकों ने राजधानी कीव के ऊपर यूएफओ उड़ने का दावा किया है जिसके बाद दुनिया में हलचल मच गई है। यूक्रेन के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के मेन एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी ने इस मामले को लेकर एक पेपर प्रकाशित किया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 
 
विज्ञापन

2 of 6
रूस-यूक्रेन जंग में एलियन की एंट्री? - फोटो : iStock
वैज्ञानिकी की तरफ से इस पेपर का नाम अनआईडेंटिफाईड एरियल फेनामेना ऑब्जर्वेशन ऑफ इंवेंट रखा गया है। इस पेपर के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने कीव में दो उल्का अवलोकन स्टेशन और पास स्थित एक गाव में यूएफओ को खोजा है। यूक्रेन के खगोलविदों के दावों के बाद अब सवाल यह है कि क्या रूस और यूक्रेन जंग पर एलियन की नजर है? 
विज्ञापन

3 of 6
रूस-यूक्रेन जंग में एलियन की एंट्री? - फोटो : iStock
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के खगोलविदों के दावे से अमेरिका सहमत नहीं है। अमेरिकी की तरफ से कहा गया है कि जिस चीज को यूएफओ बताया जा रहा है वह यूक्रेन के अंदर जंग में इस्तेमाल हो रहे विमान और ड्रोन हो सकते हैं। 
 

4 of 6
रूस-यूक्रेन जंग में एलियन की एंट्री? - फोटो : iStock
यूक्रेन के वैज्ञानिकों ने कहा कि हर जगह की जांच पड़ताल की गई। इस तरह की कई बड़ी चीजों की भी चांज की गई, लेकिन इनकी प्रकृति साफ नहीं हो पाई है। जहाजों के एक ग्रुप और स्क्वाड्रन का पता लगाया है जो बहुत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहे थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
रूस-यूक्रेन जंग में एलियन की एंट्री? - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों की तरफ से यूक्रेन की राजधानी कीव और 120 किमी दूर स्थित एक गांव में दो खास कैमरे लगाए गए हैं जिनसे आसमान पर नजर रखी जाती है। इन कैमरों में यूएफओ कैद हुए हैं। इनकी स्टडी से पता चला है कि यह कोई प्राकृतिक घटना नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रूस-यूक्रेन जंग में एलियन की एंट्री? - फोटो : iStock
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यूक्रेन के आसमान में यूएफओ नजर आए हैं या कुछ और था। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यूक्रेन के खगोलविदों का दावा कितना सच है? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें