फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: कार की छत पर गर्लफ्रेंड को बांधकर पूरे शहर में घुमा यह शख्स, काफी रोचक है वजह

Wed, 04 Aug 2021 10:28 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्गेई कोसेन्को और उनकी गर्लफ्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया
रिश्ते में मजबूती बहुत जरूरी होती है। पार्टनर के साथ एक बेहतरीन जिंदगी जीने के लिए एक-दूसरे पर विश्वास होना बहुत जरूरी है। लेकिन रूस के रहने वाले एक पार्टनर ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखने वाले सभी लोग दंग रह गए। दरअसल, ये शख्स अपने पार्टनर के साथ स्टंट के माध्यम से विश्वास परीक्षण (Trust Test) करते रहता है। हाल ही में ये शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत पर बांधकर पूरे शहर में घुमाया।
 
आपको बता दें कि रूस के रहने वाले सर्गेई कोसेन्को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा कारनामा किया  कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर सड़क पर निकल पड़े। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड को गिरने से बचने के लिए कार की छत पर रस्सी और टेप से भी बांध दिए थे। इसके साथ ही सर्गेई अपने एक हाथ को हथकड़ी की मदद से गर्लफ्रेंड के एक हाथ में बांध दिए थे। सर्गेई खुद कार चला रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
सर्गेई कोसेन्को और उनकी गर्लफ्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया
मास्को की सड़कों पर सर्गेई लग्जरी बेंटले कार दौड़ाते नजर आए। इस दौरान सर्गेई अपने एक हाथ खिड़की से बाहर निकाल कर गर्लफेंड के एक हाथ को पकड़ रखे थे। कार चलाते हुए कहीं हाथ ना छूट जाए इसके लिए सर्गेई ने हथकड़ी लगा रखी थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
सर्गेई कोसेन्को और उनकी गर्लफ्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि रूस के रहने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सर्गेई और उनकी गर्लफ्रेंड दोनों ही ‘ट्रस्ट टेस्ट’ करते रहे हैं। उनके मुताबिक ये स्टंट भी उन्हीं में से एक है। इंस्टाग्राम पर उनके इस वीडियो को 82 हजार से अधिक लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

4 of 5
सर्गेई कोसेन्को - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर सर्गेई के 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने ये वीडियो दो दिन पहले ही अपलोड किया है। इस वीडियो को लेकर सर्गेई का कहना है कि वो और उनकी गर्लफ्रेंड एक दूसरे पर ‘ट्रस्ट टेस्ट’ करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्गेई कोसेन्को और उनकी गर्लफ्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, गर्लफ्रेंड को गाड़ी की छत पर बांधकर घुमाने के वजह से पुलिस ने सर्गेई के ऊपर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया है। इस वीडियो के वजह से सोशल मीडिया पर सर्गेई की काफी आलोचना भी हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि सर्गेई पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ेगा। ट्रोल होने के कारण सर्गेई ने माफी मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें