फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: पुतिन और एयरहोस्टेस की तस्वीरें वायरल, जानिए यूक्रेन पर बमबारी के समय कहां थे रूस के राष्ट्रपति

Mon, 07 Mar 2022 02:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Twitter @balticjam
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच सबसे ज्यादा चर्चा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हो रही है। इस जंग के बीच पुतिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनके बारे में लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। इन तस्वीरों में राष्ट्रपति पुतिन रूस की महिला एयर होस्टेस और पायलटों के साथ दिख रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन और एयर होस्टेस की ये तस्वीरें उस दिन की हैं जब यूक्रेन पर रूस बमबारी कर रहा था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर होस्टेस और पायलटों के साथ पुतिन की ये तस्वीरें बीते शनिवार यानी 5 मार्च की हैं। पुतिन एयर होस्टेस और पायलटों से चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च को पुतिन ने PJSC Aeroflot के एविएशन ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया था। इसी दौरान वह रूसी एयरलाइंस की एयर होस्टेस के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों के साथ एक मीटिंग भी की थी। 
विज्ञापन

2 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई
सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीरों को विदेशी मीडिया और पत्रकारों द्वारा पोस्ट किया गया है। अब पुतिन और एयर होस्टेस की ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं। एक पत्रकार ने फोटोज को पोस्ट करते लिखा है, तो अब पुतिन यूक्रेन पर रूस ने हमला क्यों किया है यह ट्रेनी फ्लाइट अटेंडेंट को समझा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Pixabay
रूस और यूक्रेन में हो रही जंग के बीच राष्ट्रपति पुतिन के जीवन के बारे में हर जगह खूब चर्चा हो रही है। यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन की आलोचना हो रही है, जबकि पश्चिमी देश उनको तानाशाह बता रहे हैं। पुतिन ने दो टूक कहा है कि यूक्रेन रूस के शर्तों का मान ले, तो युद्ध समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : @mfa_russia1
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस बयान के बाद अब साफ हो गया है कि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध जल्द खत्म होने वाला नहीं है, क्योंकि यूक्रेन भी हार मानने को तैयार नहीं है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने-अपने एक दुश्मन से बदला लेने की बात कही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें