खूबसूरत फूल और पौधे लोगों का मन मोह लेते हैं। फूलों की महक लोगों को अपना दीवाना बना देती है। लेकिन इस दुनिया में कई फूल और पौधे ऐसे हैं जिनको छूने मात्र से इंसान की मौत हो सकती है। आईए जानते हैं ऐसे ही जहरीले पौधे और फूलों के बारे में।
एकोनिटम पौधा
एकोनिटम को दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा माना जाता है। यह इंसान की हृदय की गति को कम कर देता है जिसकी वजह से उसकी मौत हो सकती है। इस पौधे के जड़ और पत्ते दोनों में जहर होता है, लेकिन जड़ अधिक जहरीली होती है। जड़ और पत्ते दोनों में न्यूरोटॉक्सिन पाया जाता है। यह जहर दिमाग को प्रभावित करता है। इसके फूल, पत्ते या जड़ त्वचा के संपर्क में आते ही वहां झुनझुनी होने लगती है और उस हिस्से में अकड़न होने लगती है। अगर किसी ने इसे गलती से खा लिया, तो उसकी मौत हो सकती है।