फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: शादी के तुरंत बाद इस जोड़े ने उठा लिया हथियार, दुनिया कर रही है सलाम

Tue, 01 Mar 2022 12:01 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शादी के तुरंत बाद बंदूक उठा ली इस जोड़े ने - फोटो : Twitter/@Monu_Choudhary
रूस और यूक्रेन की लड़ाई पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। रूसी सैनिक अब यूक्रेन की राजधानी कीव तक भी पहुंच चुके हैं। ऐसे में यूक्रेन को बचाने के लिए अब नागरिक भी सेना के साथ मिलकर युद्ध लड़ रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गो ने भी अपने देश को बचाने के लिए बंदूकें उठा ली है। ऐसे में यूक्रेन से हर रोज ऐसी कहानियां निकल कर सामने आ रही हैं जिसमें रूस के खिलाफ स्थानीय नागरिक भी यूक्रेनी सेना के साथ खड़े हो गए हैं। इसी बीच यूक्रेन का एक शादीशुदा जोड़ा काफी चर्चा में बना हुआ है। पूरी दुनिया में इस जोड़े की देशभक्ति की लोग मिसाल दे रहे हैं।  दरअसल, इस जोड़े की शादी के चंद घंटों बाद ही रूस ने यूक्रेन पर हमले शुरू कर दिए। जहां रूस यूक्रेन को तबाह करने पर आमादा है, वहीं यूक्रेनी सेना के साथ वहां के नागरिक भी पूरे जोश और साहस से युद्ध को लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस बहादुर जोड़े के बारे में.........
 
विज्ञापन

2 of 5
शादी के तुरंत बाद बंदूक उठा ली इस जोड़े ने - फोटो : Twitter/@Monu_Choudhary
यूक्रेन के स्वियातोस्लेव फुरसिन और यारिना एरिवा की शादी बीते 22 फरवरी को हुई थी। हर शादीशुदा जोड़े की तरह ये भी बहुत खुश थे और अपने नए जीवन की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इन्हें अंदाजा भी नहीं था कि शादी होते ही इन्हें अपने नए जीवन की शुरुआत युद्ध लड़ते हुए करनी है। दरअसल इनकी शादी के बाद कुछ ऐसे हालात बन गए कि इन्हें अपने देश के लिए बंदूक उठानी पड़ी। 
विज्ञापन

3 of 5
शादी के तुरंत बाद बंदूक उठा ली इस जोड़े ने- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वियातोस्लेव की उम्र 24 साल और यारिना की उम्र 21 साल है। इनकी शादी मई 2021 में ही होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से ये शादी आगे के लिए टाल दी गई। इसके बाद इनकी शादी 22 फरवरी 2022 को तय हुई थी। जब ये सेंट माइकल मोनैस्ट्री में शादी कर रहे थे। तभी रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर हमले की घोषणा कर दी। राजधानी कीव के रहने वाले इस कपल को अपनी शादी युद्ध के समय में ही करनी पड़ी।

4 of 5
शादी के तुरंत बाद बंदूक उठा ली इस जोड़े ने- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी के बाद जहां ये कपल किसी अच्छे जगह पर जाकर खुशियां मनाता वहीं अब इन्होंने देश के लिए लड़ने का फैसला किया है। शादी होते ही इन्हें पहला काम अपने देश की रक्षा करने का मिला। अब इस नए शादीशुदा जोड़े ने बंदूक उठा ली है जिसकी तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी के तुरंत बाद बंदूक उठा ली इस जोड़े ने- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यारिना ने अपने फेसबुक पेज से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो और उनके पति AK-47 थामे हुए नजर आ रहे हैं। यारिना के अनुसार, यूक्रेन में हालात बहुत मुश्किल हैं और लोगों की जान खतरे में है। उन्हें अपने भविष्य के लिए इस लड़ाई को लड़ना होगा। अगर वो साथ-साथ मर भी जाते हैं तो उन्हें गर्व होगा कि उन्होंने अपने देश के लिए जान दी। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि ये युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा और वो फिर से एक खुशहाल जीवन की शुरुआत कर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें