रूस और युक्रेन युद्ध से कई ढेर सारी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने पर तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस युद्ध में महिलाओं, बच्चों समेत यूक्रेनी नागरिक हर रोज बिना वजह मारे जा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आंखें नम हो जाती हैं। अब इस बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला जो लड़ाई के इस माहौल में अलग तस्वीर दिखाता है।
जी हां, यह वीडियो एक अस्पताल का है जहां एक युवा डॉक्टर जोड़े एक-दूसरे को प्रोपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये जोड़ा डॉक्टर के यूनिफार्म को पहनकर ही शादी कर रहा है। जब युक्रेन में जंग का भयानक मंजर देखने को मिल रहा है और इंसान की जान की कोई गारंटी नहीं है। उस स्थिति में भी ये युवा जोड़े एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा रह हैं। आइए जानते हैं इस युवा डॉक्टर जोड़े के बारे में...