रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर पहुंचा गया है। दोनों देशों के बीच अब युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। यूक्रेन के पूर्वी इलाके में हिंसा हुई है। रूस समर्थक विद्रोही इस इलाके में धमाके कर रहे हैं। हाल ही में विद्रोहियों के हमले में यूक्रेन के दो सैनिकों की मौत हो गई थी। अमेरिका का कहना है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। यूक्रेन की सीमा पर रूस के डेढ़ लाख से ज्यादा सैनिक तैनात हैं। युद्ध की आशंका के बीच रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ परमाणु अभ्यास शुरू कर दिया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की वजह से पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। संभावना जताई जा रही है कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग हुई तो तीसरा विश्व युद्ध भी छिड़ सकता है।
यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते युद्ध के खतरे ने इन दिनों क्रीमिया की यादों को ताजा कर दिया है। इससे पहले साल 2014 में दोनों देशों के बीच क्रीमिया को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद रूस ने मार्च 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। आइए जानते हैं कि रूस ने तोहफे में मिले यूक्रेन के क्रीमिया को बिना युद्ध के रातों रात कैसे अपने नियंत्रण में ले लिया था।