फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला को कहते हैं 'रेड लेडी', बाल-कपड़े और घर के सभी सामान तक हैं लाल

Fri, 25 Oct 2019 10:38 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बोस्निया की 'रेड लेडी' जोरिका रिबरनिक - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपने अजीबोगरीब शौक की वजह से मशहूर हैं। एक ऐसी ही महिला हैं जोरिका रिबरनिक, जो बोस्निया की रहने वाली हैं। इन्हें लाल रंग से इतना प्यार है कि उन्होंने अपने बाल भी लाल करवा लिए हैं और यहां तक कि वो हमेशा कपड़े लाल ही पहनती हैं। आपको जानकर और भी ज्यादा हैरानी होगी कि जोरिका के घर का हर सामान लाल रंग का है।  
विज्ञापन

2 of 5
बोस्निया की 'रेड लेडी' जोरिका रिबरनिक - फोटो : Social media
67 वर्षीय जोरिका एक सेवानिवृत शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि जब वो 18 साल की थीं, तब से वो सिर्फ लाल रंग के ही कपड़े पहनती आ रही हैं। यह उनका शौक है। दरअसल, जोरिका अपने आसपास की सभी चीजें सिर्फ लाल-लाल ही देखना पसंद करती हैं, इसलिए वो ऐसा करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बोस्निया की 'रेड लेडी' जोरिका रिबरनिक - फोटो : Social media
सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि जोरिका किसी के अंतिम संस्कार में भी जाती हैं तो लाल ड्रेस पहन कर ही जाती हैं। फिलहाल उनके घर में वॉटर हीटर ही एक ऐसी चीज है, जिसका रंग लाल नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपने पति जोरॉन के कहने पर ऐसा हीटर खरीदा था। 

4 of 5
बोस्निया की 'रेड लेडी' जोरिका रिबरनिक - फोटो : Social media
लाल रंग के प्रति अति प्रेम की वजह से ही बोस्निया में लोग जोरिका को 'रेड लेडी' के नाम से बुलाते हैं। वह अपने शहर में इतनी प्रसिद्ध हैं कि लोग उन्हें किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं मानते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोस्निया की 'रेड लेडी' जोरिका रिबरनिक - फोटो : Social media
जोरिका बताती हैं कि उन्होंने अपनी शादी में भी लाल रंग की ही ड्रेस पहनी थी। लोग उनके लाल रंग के प्रेम को इतना जान चुके हैं कि उन्हें उनके जन्मदिन पर भी लाल रंग के ही तोहफे देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें