फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संता और बंता के मजेदार जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Thu, 31 Mar 2022 05:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes:  आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते काम की बोझ की वजह से लोगों को खुद लिए भी समय नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से अधिकतर लोग मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि लोगों को अपने लिए थोड़ा समय निकालकर हंसना चाहिए। जिस तरह से सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खाना और अच्छी हवा जरूरी होती है, उसी तरह हंसने की भी आवश्यकता होती है। इसीलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...


संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 

क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?

संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!

उसमे लिखा हैं.. मेरी पत्नी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।

बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी पत्नी को।

संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी पत्नी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
संता बंता को गुस्से से बोल रहा था।
संता- यार, जब मैंने तुझे खत लिखा था कि मेरी शादी में जरूर आना। तो तुम आये क्यों नही?
बंता- ओह यार, पर मुझे खत मिला ही नही।
संता- मैंने लिखा तो था कि खत मिले या ना मिले तुम जरूर आना।
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

संता - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 

बंता - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।

संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 

बंता - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।

बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।

संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।

बंता- हैरानी से, 'कैसे?'

संता: मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock


संता बंता के घर खाना खा रहा था।

बंता- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?

संता- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
संता- मेरी सास को कुत्ते ने काट लिया।

बंता- ये तो बहुत बुरा हुआ।

संता- हां, बेचारा कुत्ता तड़प-तड़प कर मर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

संता (बंता से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?

बंता- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।

संता- क्या बात कर रहा है, सच में..

बंता- और नहीं तो क्या।

संता: फिर क्या बोली?

बंता- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें