फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे की हाई प्रोफाइल 'चोरी' सीसीटीवी में कैद, ज्वेलरी शॉप से हीरे के टॉप्स गायब

Thu, 07 Mar 2019 04:14 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
rats stolen Diamond Earring
वैसे तो अधिकतर घरों में लोग चूहों से परेशान ही रहते हैं। शरारती चूहों के कारनामों से तो आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे लेकिन आज हम चूहों का जो कारनामा आपको बताने जा रहे हैं वह जानकर आपका दिमाग सन्न रह जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
शरारती चूहों ने एक हाई प्रोफाइल 'चोरी' को अंजाम दिया है। बिहार के चूहे तो वैसे ही काफी प्रसिद्ध हैं। शराब गटकने वाले चूहे इस बार हाई प्रोफाइल चोरी के लिए सुर्खियों में हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : You Tube
दरअसल, बिहार की राजधानी पटना के एक ज्वेलरी शॉप में कान में पहनने वाले हीरे के दो टॉप्स (Diamond Tops) गायब हो गए हैं। दुकानदार ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो उसके होश उड़ गए।

4 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
दुकान के मालिक ने सीसीटीवी वीडियो फुटेज में देखा कि इस चोरी को अंजाम देने वाला कोई इंसान नहीं बल्कि एक चूहा है। जी हां, इस कारनामे को एक चूहे ने अंजाम दिया है। यह हैरान करने वाली घटना पटना के बोरिंग रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप की है।
विज्ञापन

5 of 6
cctv
सीटीटीवी फुटेज में दुकानदार ने देखा कि एक चूहा आराम से दुकान की काउंटर पर आया और प्लास्टिक में पैक कर रखे गए हीरे के टॉप्स को मुंह में दबाकर अपने साथ ले गया। फिलहाल अभी तक हीरे के टॉप्स बरामद नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चूहा - फोटो : getty
गौरतलब है कि बिहार में चूहों को लेकर कोई ये पहला मामला नहीं है, जो सुर्खियां में हो। इससे पहले बिहार के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने एक तटबंध टूटने पर इसके लिए चूहे को दोषी बताया था, जबकि शराबबंदी के बाद एक थाने के गोदाम में रखे जब्त शराब के गायब होने पर पटना के एक थाने के अधिकरियों ने चूहों के शराब पी जाने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें