गूगल हम सभी की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, हमारे मन में कोई भी सवाल आता है, इससे हमें तुंरत संबंधित जानकारी उपलब्ध हो जाती है। ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर कोई भी जानकारी हासिल करनी हो, गूगल सबमें मददगार है। आप भी दिन में जरूर कई बार गूगल पर कुछ न कुछ सर्च करते होंगे। पर क्या आप जानते हैं कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च क्या किया जाता है? वो कौन से सवाल हैं जिसे अब तक सबसे ज्यादा सर्च किया गया है?
थोड़ा दिमाग लगाइए, किसी का नाम, कोई सेलिब्रिटी या फिर कोई जगह आखिर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया जाता है? आइए हम आपको सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक्स के बारे में बताते हैं।