फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: ये है दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर, इसे देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

Tue, 07 Dec 2021 01:46 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ये है दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर - फोटो : Twitter- @ParveenKaswan
इस धरती पर कई प्रजातियों के जीव पाए जाते हैं और सभी जीव अपने आप में अनोखे होते हैं। कुछ जानवर अनोखे होते हैं तो वहीं कुछ बेहद अजीब भी होते हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। आपने दुनिया के सबसे बड़े, छोटे, क्यूट और खतरनाक जानवरों के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप किसी ऐसे जानवर के बारे में भी जानते हैं जो हमेशा खुश रहता है? जी हां, इस धरती पर एक ऐसा भी जानवर मौजूद है जो हमेशा खुश रहता है। उसे दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर माना जाता है।   

इस जानवर का चेहरा हमेशा मुस्कुराता हुआ नजर आता है। इस जानवर को देखकर लगता है कि ये हंस रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। इसके फेस की बनावट ही ऐसी है जैसे लगता है कि ये खुशी से मुस्कुरा रहा हो। आइये जानते हैं इस जानवर का नाम क्या है और ये कहां पाया जाता है... 
विज्ञापन

2 of 4
ये है दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर - फोटो : istock
इस जानवर को नाम क्वॉका है। ये पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दलदली इलाकों और जंगलों में पाया जाता है। इसकी मुस्कुराहट काफी मनमोहक है। चूहे जैसा दिखने वाला ये जानवर एक बिल्ली के जितना बड़ा होता है। ये मार्सुपियल्स की कैटेगरी में आते हैं यानी ऐसे जानवर जो कंगारू की तरह अपने पाउच में अपना बच्चा रखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
ये है दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर - फोटो : istock
अनोखे स्माइलिंग फेस की बनावट की वजह से इसे दुनिया के सबसे खुश जानवर की उपाधि दी गई है। क्वॉका नाम का ये क्यूट सा जानवर ऑस्ट्रेलिया आने वाले सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। साथ ही इन्हें सेल्फी खिंचवाना बेहद पसंद हैं। जब भी कोई सैलानी इनके साथ सेल्फी क्लिक करता है तो ये बड़े प्यार से मुस्कुराते हुए पोज देते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
ये है दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर - फोटो : istock
ये आमतौर पर अपने परिवार के साथ या गुट में रहना पसंद करते हैं और रात में ही बाहर निकलते हैं। आमतौर पर ये ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी हिस्से में मौजूद दलदली इलाके में रहते हैं। इसके अलावा रॉटनेस्ट द्वीप पर भी ये काफी संख्या में देखे जा सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें