Tata Motors Showroom
- फोटो : सांकेतिक
Tata Nexon, Nexon EV (25,000 रुपये तक के ऑफर्स)
टाटा मोटर्स ये यह सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आती है। नेक्सन का मुकाबला ह्यूंदै वेन्यू, और मारुति विटारा ब्रेजा से है। नेक्सन पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं पट्रोल पार्वड नेक्सन पर 5,000 रुपये का कॉरपोरेट छूट मिलेगी।
नेक्सन ईवी पर मिल रहे डिस्काउंट की बात करें, तो इस पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, जो XZ+ Lux वैरिएंट पर मिलेगा। जबकि XZ+ वैरिएंट पर 10 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।
नोट: डिस्काउंट अलग-अलग शहरों में अलग हो सकते हैं और स्टॉक की उपलब्धता के हिसाब से मिलते हैं। टाटा मोटर्स के कारों पर उपलब्ध डिस्काउंट की जानकारी के लिए अपने स्थानीय डीलर से संपर्क करें।