फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक नींबू की कीमत है हजारों में, असली दाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 07 Jun 2019 06:20 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नींबू एक ऐसा पदार्थ है जिसमें अनेक गुण है। खासतौर पर गर्मियों में नींबू काफी लाभदायक होता है, जिस कारण इसकी मांग बढ़ जाती है। इसमें मौजूद रस शरीर की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेहत के साथ-साथ धार्मिक स्तर पर भी नींबू का बहुत अधिक महत्व है। खासतौर पर दक्षिण भारत में नींबू का विशेष धार्मिक महत्व होता है। अब आप सोच रहे होंगे भला हम नींबू की व्याख्या क्यों कर रहे हैं। जब हम आपको इस व्याख्या का कारण बताएंगे तो आप हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, एक नींबू की कीमत 27,000 रुपये लगाई गई है। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर इस नींबू में ऐसा क्या है जो इतना महंगा बिका है। दरअसल, तमिलनाडू के एक मंदिर में भगवान के सामने ये नींबू चढ़ाए गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
11 दिनों तक लगातार चले पंगुनी उथीराम फेस्टिवल की समाप्ति पर मंदिर प्रशासन ने ऐसे 9 नींबू नीलामी के लिए रखे थे। इनमें से सभी नींबू कुल 68,000 रुपये में नीलाम हुए। इनमें से सिर्फ एक नींबू के लिए 27,000 रुपए दिए गए। मंदिर की यह परंपरा वर्षों पुरानी है।

4 of 5
इस पूजा के समापन पर इस मंदिर में भगवान को चढ़ाए हुए 9 नींबू नीलामी के लिए रखे गए। इन सारे नींबू की कीमत मंदिर प्रशासन को 68000 रुपये प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इनमें से ही पहले नींबू को एक दंपति ने 27000 रुपये कीमत देकर खरीदा। इस मंदिर में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। पूजा में पहले 9 दिनों तक नीबू चढ़ाये जाते है। इन नींबूओं को काफी लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें