फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के साथ खड़ा देश, 'बलिदान बैज' पहनने पर भारत सरकार का भी मिला समर्थन

Fri, 07 Jun 2019 05:28 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
आईसीसी के द्वारा महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर पैरा मिलिट्री फोर्स के बलिदान बैज के निशान को हटाने के आदेश जारी करने के बाद से यद विवाद बड़ा हो गया है। आइए जानते हैं कौन-कौन धोनी के समर्थन में उतरा और क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 6
किरण रिजिजू - फोटो : ANI
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर पैरा मिलिट्री फोर्स के बलिदान बैज के निशान पर मचे बवाल पर बीसीसीआई से रिपोर्ट मांगी है और कहा कि देश के सम्मान से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
योगेश्वर दत्त - फोटो : File
पहलवान योगेश्वर दत्त ने धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि हमें धोनी पर गर्व है और उन्हें सेना के बलिदान बैज वाले दस्तानों को पहनना जारी रखना चाहिए। उनके अलावा हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने भी धोनी का समर्थन किया है। 

4 of 6
मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह ने कहा कि आर्मी ने धोनी को सम्मान दिया है। धोनी और मिल्खा सिंह का दुनिया में नाम है तो यह सेना की वजह से है। धोनी ने कोई गलत काम नहीं किया है। इस मुद्दे को बढ़ाना नहीं चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी ने जो किया है, वह एकदम सही किया। इसके लिए किसी भी तरह की परमिशन की जरूरत है। सेना को सम्मान देकर उन्होंने बेहतरीन काम किया है। इसमें किसी तरह का राजनीतिक संदेश नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
बाइचुंग भूटिया
भले ही कई दिग्गज खेल हस्तियों ने दस्तानों पर बैज के मामले में धोनी का समर्थन किया है, लेकिन फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया की राय अलग है। वह कहते हैं कि खेल के मैदान में रहते हुए प्लेयर को नियमों को सर्वाधिक महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आईसीसी कहता है कि इसे नहीं पहनना चाहिए तो फिर धोनी को इससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक प्लेयर के नाते एमएस धोनी को नियमों का सम्मान करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशील कुमार
भारतीय ओलंपियन सुशील कुमार ने भी कहा कि जबतक किसी ने कोई शिकायत नहीं की होगी तबतक ये मामला सामने नहीं आया होगा। पाकिस्तान के मंत्री भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं। सुशील ने कहा कि इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन आईसीसी के नियमों को भी देखना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें