फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका का वो राष्ट्रपति, जिसके हत्या का रहस्यमय राज आज तक नहीं सुलझा

Wed, 09 Sep 2020 09:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जॉन एफ. कैनेडी - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के इतिहास में अबतक 45 राष्ट्रपति बने हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे थे, जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकें, तो वहीं कई लोग ऐसे भी थे, जिनकी हत्या कर दी गई। आज हम आपको अमेरिका के ऐसे ही एक राष्ट्रपति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी हत्या तो हुई लेकिन इसका राज इतना रहस्यमय रहा जो आज तक नहीं सुलझ पाया है।
विज्ञापन

2 of 6
जॉन एफ. कैनेडी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हम जिस राष्ट्रपति की बात कर रहे हैं उनका नाम जॉन एफ. कैनेडी है। 22 नवंबर 1963 को अमेरिका के टेक्सास राज्य में कैनेडी की हत्या कर दी गई थी। इनकी हत्या को लेकर समय-समय पर कई खुलासे हुए। लेकिन आजतक इसका स्पष्ट जवाब नहीं मिला कि आखिर उनके हत्या के पीछे क्या वजह थी?
विज्ञापन

3 of 6
जॉन एफ. कैनेडी - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन एफ. कैनेडी की हत्या को लेकर ली हार्वी ऑस्वाल्ड पर आरोप लगाया गया था। एफबीआई, वॉरेन कमीशन और हाउस सिलेक्ट कमेटी ऑन असैसिनेशन ने आधिकारिक तौर पर यह निष्कर्ष भी पेश किया था कि ऑस्वाल्ड ही हत्यारा था। लेकिन उसपर मुकदमा चलाया जाता, इससे पहले ही आरोप लगने के दो दिन बाद जैक रूबी ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।

4 of 6
फिदेल कास्त्रो - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों का ये भी मानना रहा है कि कैनेडी की हत्या का तार क्यूबा से जुड़ा हुआ था और ली हार्वी ऑस्वाल्ड ने क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो को खुश करने के लिए उनकी हत्या की थी। जबकि कुछ लोग ये भी मानते हैं कि रूस की खुफिया एजेंसी ने कैनेडी की हत्या करवाई थी।
विज्ञापन

5 of 6
'द बबुश्का लेडी' - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन एफ कैनेडी की हत्या के समय एक महिला भी वहां दिखी थी, जिसे 'द द बबुश्का लेडी' के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब कैनेडी को गोली लगी, तो उस समय महिला के हाथ में कैमरे की तरह दिखने वाला हथियार था। हालांकि, उस महिला की कभी पहचान नहीं हो पाई और ना ही यह पता चल पाया कि उसके हाथ में कैमरा था या हथियार। ऐसे में कैनेडी की हत्या की गुत्थी और भी उलझ गई। आजतक इस बात का पता नहीं चल पाया कि कैनेडी की हत्या किसी एक व्यक्ति ने की थी या उसके साथ कोई और भी था। इसके साथ ही वो महिला भी आज तक एक रहस्य ही बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉन एफ. कैनेडी - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन एफ. कैनेडी को अमेरिका का 'प्लेब्वॉय राष्ट्रपति' भी कहा जाता था। एक किताब के मुताबिक, राष्ट्रपति रहते हुए कैनेडी ने कई महिलाओं से संबंध बनाए थे। जिन महिलाओं से उनके संबंध थे, उनमें से कई तो अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्रियां भी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें