फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह की हो सकती है संन्यास से वापसी, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लिखी चिट्ठी

Wed, 09 Sep 2020 07:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा बिखेर सकते हैं। 'क्रिकेट बज' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, युवराज सिंह अपना रिटायरमेंट वापस लेना चाहते हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, वह पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को पत्र लिखकर इसकी अनुमति मांगी है। मालूम हो कि युवराज ने पिछले साल 10 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक युवराज सिंह ने कहा, 'मुझे पंजाब के इन युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताना पसंद है और खेल के विभिन्न पहलुओं के बारे में उनसे बात करने पर मुझे एहसास हुआ कि मैं उनकी काफी मदद कर सकता हूं।' उन्होंने कहा, 'अगर मुझे बीसीसीआई की ओर से अनुमति मिलती है, तो मैं सिर्फ टी-20 मैच ही खेलूंगा, लेकिन कौन जानता है आगे क्या होगा।'

4 of 7
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह ने आगे कहा, 'मैंने ऑफ-सीज़न शिविर में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था। मैंने कुछ अभ्यास मैचों में रन बनाए। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री पुनीत बाली ने मुझसे संपर्क किया और मुझसे पूछा कि क्या मैं रिटायरमेंट से बाहर आने पर पुनर्विचार करूंगा।'
विज्ञापन

5 of 7
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'शुरू में मुझे यकीन नहीं था कि मैं इस प्रस्ताव को लू या नहीं, क्योंकि मैं बीसीसीआई से अनुमति मिलने पर मैं दुनिया भर में अन्य घरेलू फ्रेंचाइजी-आधारित लीगों में खेलना जारी रखना चाहता था, लेकिन मैं श्री बाली के अनुरोध को भी अनदेखा नहीं कर सकता था। मैंने इसे बहुत सोचा, लगभग तीन या चार सप्ताह तक सोचा और अंत मैं मैंने हां कहकर एक सचेत निर्णय लिया।'
विज्ञापन

6 of 7
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इतनी ही नहीं युवराज सिंह बिग बैश लीग (बीबीएल) में भी खेलना चाहते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) उनके लिए क्लब ढूंढने में मदद कर रहा है। अगर वाकई ऐसा होता है तो युवी बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
युवराज सिंह - फोटो : Social media
विश्व कप 2011 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे युवराज ने 2017 के बाद भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 304 वनडे में 8701 रन बनाने के अलावा 111 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने देश की तरफ से 40 टेस्ट, और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें