विराट कोहली
कोहली के अब 937 अंक हैं जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के 11वें सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हैं। रेटिंग अंक के मामले में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में डॉन ब्रैडमैन (961), स्टीव स्मिथ (947), लेन हटन (945), जैक होब्स (942), रिकी पोंटिंग (942), पीटर मे (941), गैरी सोबर्स, क्लाइड वालकोट, विवियन रिचर्ड्स और कुमार संगकारा (सभी 938 अंक) शामिल हैं। वह एक रेटिंग हासिल करते ही चार महान बल्लेबाजों गैरी सोबर्स, क्लाइड वालकॉट, विवियन रिचर्ड्स और कुमार संगकारा की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।