फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 साल की उम्र में युवाओं वाला जोश, 19 वर्ल्ड रिकॉर्ड जीतने वाली कमाल की पावर लिफ्टर हैं नोरा लंडन

Wed, 03 Feb 2021 11:16 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
नोरा लंडन - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको ऐसा लगता होगा कि इंसान केवल जवानी में ही अधिक से अधिक से वजन के साथ पावर लिफ्टिंग कर सकता है, तो बिल्कुल गलत हैं। अब आपको ऐसा लग रहा होगा कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, तो इसके पीछे वजह हैं 78 साल की उम्र वाली एक महिला। यह महिला इस उम्र में भी खुद से दोगुना वजन उठाकर चर्चा में है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस पावर लिफ्टर का नाम नोरा लंडन है। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया है। इस वीडियो में ये पावर लिफ्टिंग लिजेंड 159 किलो वेट के साथ स्क्वाट करते हुए नजर आ रही हैं। ओपन पावर लिफ्टिंग के मुताबिक, नोरा लंडन ने सबसे पहले साल 2007 में पावर लिफ्टिंग कॉम्पिटिशन में भाग लिया था।
विज्ञापन

3 of 4
नोरा लंडन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले 14 सालों के दौरान नोरा लंडन ने कुल 22 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इनमें से इस पावर लिफ्टिंग लिजेंड ने 20 कॉम्पिटिशन में जीत भी दर्ज कराई है। साल 2008 में नोरा ने इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग फेडरेशन में भी जीत हासिल की थी। वहीं साल 2019 में नोरा लंडन ने अमेरिकन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से नेशनल्स जीता था।
विज्ञापन

4 of 4
नोरा लंडन - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में मिशिगन स्टेट मीट की अमेरिकन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के कॉम्पिटिशन में भी नोरा ने जीत हासिल किया था। बढ़ती उम्र में भी नोरा लंडन ने 19 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनके जीत के ये सारे रिकॉर्ड्स इस बात को साबित करते हैं कि वो मैदान में जीतने के लिए ही उतरती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें