फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haunted Island: वो भूतिया आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग, रहस्य जानने गए लोग भी नहीं आए वापस

Wed, 09 Apr 2025 06:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Haunted Island: इटली में एक इसी तरह का द्वीप स्थित है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। कहा जाता है कि इस द्वीप पर जाने वाला कभी लौटकर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
1 of 6
वो भूतिया आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग - फोटो : Adobe Stock
Haunted Island: दुनिया में कई रहस्यमयी जगहे हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोगों को पता होता है। इन जगहों में कई रहस्यमयी द्वीप भी शामिल हैं। कई जगहों पर आम लोगों की जाने की हिम्मत नहीं होती है, जबकि कई जगहों पर लोगों के जाने पर रोक है। इटली में एक इसी तरह का द्वीप स्थित है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। कहा जाता है कि इस द्वीप पर जाने वाला कभी लौटकर वापस नहीं आया। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी द्वीप के बारे में हैरान करने वाली बातें...

इस द्वीप आए दिन कई रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं, जिनकी वजह से इसकी चर्चा होती रहती है। यह रहस्यमयी द्वीप इटली के वेनिस शहर और लिडो के बीच वेनेशियन खाड़ी में स्थित है। यहां पर जाने के लिए विशेष इजाजत की जरूरत होती है। बिना अनुमति के यहां पर कोई नहीं जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस द्वीप को भूतों का आइलैंड कहा जाता है। इसके पीछे एक बेहद हैरान करने वाली कहानी है।  
 
विज्ञापन

2 of 6
वो भूतिया आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग - फोटो : Adobe Stock
रिपोर्ट के मुताबिक, इस द्वीप पर कुल एक लाख 60 हजार शवों की राख है। इस द्वीप को साल 1968 से खाली छोड़ दिया गया है और यह 55 सालों से वीरान बंजर पड़ा है। कई लोगों ने इस द्वीप के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। 
 
विज्ञापन

3 of 6
वो भूतिया आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग - फोटो : Adobe Stock
सबसे हैरानी बात यह है कि यहां पर जो गया, वो लौटकर नहीं आया। इसकी वजह से इटली की सरकार ने किसी के भी यहां जाने पर रोक लगाकर रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इटली में सैकड़ों साल पहले प्लेग महामारी फैली थी। इस बीमारी ने खौफनाक रूप धारण कर लिया था। उस दौरान इस महामारी का कोई इलाज नहीं था, जिसको लेकर सरकार परेशान थी। 

Zara Hatke: इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग, क्यों नहीं होता है जहर का असर? जानिए आखिर क्या है वजह

4 of 6
वो भूतिया आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग - फोटो : Adobe Stock
इस बीमारी के फैलने का डर इटली की सरकार को सता रहा था। इस डर से सरकार ने लगभग 1 लाख 60 हजार लोगों को इस द्वीप पर जिंदा जलवा दिया था। इसके बाद यहां पर काला बुखार नाम की बीमारी भी फैलने लगी। 

Video: हाथी ने शेरनी पर किया अचानक हमला, फिर बच्चों को देखकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इंसानों को सीखना चाहिए
विज्ञापन

5 of 6
वो भूतिया आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद सरकार ने निर्णय लिया कि इन लोगों के शव भी इसी द्वीप पर दफना दिए जाएं। तब से स्थानीय लोग इस द्वीप को शापित मानते हैं। बताया जाता है कि जलाए गए लोगों की आत्माएं आज भी यहां पर भटकती हैं। कई लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां पर आत्माओं को देखा है। इस द्वीप से अजीबोगरीब आवाजें भी सुनने का दावा किया जाता है।

Dire Wolves: फिर से धरती पर वापस लाए 'डायर वुल्फ', 12000 हजार साल पहले हो चुके थे विलुप्त, वैज्ञानिकों का कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वो भूतिया आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग - फोटो : Adobe Stock
इस द्वीप पर होने वाली रहस्यमयी घटनाओं के चलते इटली की सरकार ने यहां पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी है। यह आईलैंड दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें