फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से तड़प रही महिला के पेट पर मुंह लगाकर ढोंगी बाबा ने निकाला पत्थर, फिर ऐसे सामने आई सच्चाई

Tue, 19 Feb 2019 03:46 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Social Media
आज के तकनीकी युग में भी लोगों के जहन में अंधविश्वास जगह बनाए हुए है जबकि पूरी दुनिया विकास की राह को पकड़कर आगे बढ़ती जा रही है। अखबारों में विज्ञापन देकर अंधविश्वास फैलाया जाता है। अंधविश्वास बना रहेगा तो ढोंगियों की जेब भी भारी रहेगी। इस धरती पर ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो आज भी अंधविश्वास की दुनिया में जी रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Social Media
दरअसल, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक महिला पेट दर्द का इलाज कराने के लिए डॉक्टर के बजाए एक बाबा के पास जा पहुंची। बिछुआ के पास खमारपानी नाम की जगह पर एक बाबा बैठता है, जिसने महिला के पेट पर मुंह लगाकर हाथ की सफाई कर महिला को एक पत्थर पकड़ा दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Social Media
बाबा ने महिला से कहा कि वह पत्थर उसके पेट से निकाला गया है, अब वह ठीक है और घर जा सकती है। बाबा ने महिला से इस इलाज के एवज में 5 हजार रुपये भी ठग लिए। महिला जैसे ही घर पहुंची, उसका पेट दर्द और बढ़ गया। इतना ही नहीं महिला के पेट में भयानक सूजन भी आ गई।

4 of 7
- फोटो : Social Media
महिला की ऐसी स्थिति देखकर परिजन उसे तुरंत नागपुर ले गए जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की जांच की गई तो मालूम चला कि उसके पेट में काफी बड़ी पथरी है, जिसकी वजह से उसके पेट में भयानक दर्द और सूजन हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Today Show
डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से पथरी को निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत में काफी सुधार है। महिला ने बताया कि बीते काफी टाइम से उसके पेट में दर्द हो रहा था। उसने कई जगहों पर इलाज कराया था, लेकिन पेट दर्द से राहत नहीं मिल रही थी, जिसके बाद वह बाबा के पास गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : picswe.com
महि्ला ने बताया कि ढोंगी बाबा ने उसे जमीन पर लिटाकर एक मंत्र पढ़ा और पेट पर त्रिशूल से एक निशान बना दिया। फिर बाबा ने उसके पेट पर मुंह लगाकर पत्थर निकाला और कहा कि अब वह ठीक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ढोंगी बाबा महिला का इलाज करने से पहले ही अपने मुंह में पत्थर लिए हुए था। महिला के पेट पर मुंह लगाने के बाद उसके अपने हाथों की करामत दिखाया और पत्थर निकाल कर महिला को दे दिया। महिला ने पुलिस में ढोंगी बाबा की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने भाउराव यादव और उसके एक साथी कृष्णा निवारे पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें