फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: उड़ान के दौरान पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! अब जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 28 Apr 2022 02:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
Plane Crashes Due to Pilot Error: प्लेन क्रैश होने की कई घटनाएं समय-समय सामने आती रहती हैं। ज्यादातर प्लेन कभी इंजन में खराबी, तो कभी खराब मौसम की वजह से क्रैश होते हैं। लेकिन साल 2016 में एक प्लेन क्रैश हुआ था जिसकी वजह ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। यह प्लेन फ्रांस से मिस्र जा रहा था और क्रैश होकर समुद्र में गिर गया था। इस दर्दनाक हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई थी।

अब जांच में खुलासा हुआ है कि पायलट के सिगरेट पीने की शनक ने 66 लोगों की जान ले ली थी। जांच में पता चला है कि जहाज के आपातकालीन मास्क से ऑक्सीजन लीक हो रहा था और प्लेन के कॉकपिट में पायलट ने सिगरेट जला दिया। इससे तुरंत जहाज में आग लग गई। मई 2016 में Airbus A320  क्रैश हो गया था जो फ्रांस के पेरिस चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से मिस्र की राजधानी काहिरा जा रहा था। 
विज्ञापन

2 of 7
पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

Airbus A320  विमान भूमध्य सागर में रहस्मयी हालत में गिर गया था। इस विमान हादसे में ब्रिटिश, फ्रेंच टूरिस्ट, मिस्र के नागरिक, इराकी और कनाडाई नागरिकों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विमान के क्रैश हो जाने के बाद ब्लैक बॉक्स को खोजने के लिए एक सर्च अभियान की शुरुआत की गई जिससे यह पता चल जाए कि प्लेन किन वजहों से क्रैश हुआ था। आखिरकार अमेरिकी नौसेना ने ब्लैक बॉक्स को खोज लिया। 

4 of 7
पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अमेरिकी नौसेना को प्लेन का ब्लैक बॉक्स ग्रीस के पास समुद्र की गहराई में मिला था। जब यह प्लेन क्रैश हुआ था, तब मिस्र के अधिकारियों ने कहा था कि इसके पीछे आतंकियों का हाथ है। 
विज्ञापन

5 of 7
पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

लेकिन अब जांच में खुलासा हुआ है कि पायलट मोहम्मद सईद अली शौकैर के सिगरेट पीने की वजह से यह प्लेन क्रैश हो गया था। एविएशन एक्सपर्ट्स ने इस हादसे को लेकर 134 पन्नों की रिपोर्ट बनाई है। 
विज्ञापन

6 of 7
पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लेन का पायलट कॉकपिट में आमतौर पर सिगरेट पीता था। सबसे बड़ी बात यह है कि जब साल 2016 में प्लेन क्रैश हुआ था उस समय प्लेन में सिगरेट पीने पर रोक नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पायलट की इस गलती ने ले ली 66 लोगों की जान! (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

इटली के एक समाचार पत्र को एक्सपर्ट्स ने बताया है कि मेंटेनेंस इंजीनियरिंग की तरफ से ऑक्सीजन मास्क को इमरजेंसी पर शिफ्ट किया गया था जिसके कारण ऑक्सीजन लीक हो रहा था। रिपोर्ट में बताया गया है कि 19 मई 2016 की सुबह 2.25 बजे ऑक्सीजन लीक होने की आवाज सुनाई दे रही थी जिसके कुछ ही समय बाद प्लेन क्रैश हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें