फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piranha Fish Attack: समुद्री राक्षस का बीच पर आतंक, हमले में 4 लोगों की मौत, खौफ में लोग

Thu, 06 Jan 2022 10:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
समुद्री राक्षस का बीच पर आतंक - फोटो : Pixabay
दुनिया में कई ऐसी मछलियां हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। यह मछलियां किसी भी इंसान की जान ले सकती हैं। अब दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर पिरान्हा मछली ने इंसानों पर हमला किया है जिसमें अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इस हमले में 20 लोग जख्मी भी हो गए हैं। इस खतरनाक मछली के हमले के बाद आसपास मौजूद लोग डर गए हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक 22 साल का लड़का लापता हो गया था जिसके बाद परिवार वालों ने बीच पर उसको काफी खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिवार वालों ने युवक के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बीच के पास युवक का शव बरामद किया गया। दरअसल लड़का पराग्वे नदी में स्नान करने के लिए गया था इसी दौरान उस पर हमला हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 4
समुद्री राक्षस का बीच पर आतंक - फोटो : Pixabay

युवक का शव बरामद होने के बाद फोरिंसक जांच की गई जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि पिरान्हा मछली ने युवक पर हमला किया था जिसमें उसकी मौत हो गई। ऐसा कम ही होता है कि पिरान्हा मछली आक्रामक हो जाए। हालांकि इस इलाके में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
समुद्री राक्षस का बीच पर आतंक - फोटो : Pixabay

इससे पहले पराग्वे नदी में ऐसे ही एक 49 साल के शख्स की लाश मिली थी जिस पर काटने के निशान थे जबकि टेबीक्यूरी नदी के पास ऐसी ही अवस्था में दो लोग मृत पाए गए थे। अब इस घटना के बाद Itapua में एक क्लब के मैनेजर का कहना है कि पिरान्ह मछली को लोगों से दूर रखने के लिए पानी में केमिकल डालने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
समुद्री राक्षस का बीच पर आतंक - फोटो : Pixabay

जानिए कब करती है हमला

बायोलॉजिस्ट जूलियो जेवियर का कहना है कि पिरान्हा मछली अपने प्रजनन के समय हमला करती है। अधिकतर हमला नर पिरान्हा मछलियां करती हैं और ये हमले से पहले छिप जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें