फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pink Moon: आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चांद हो जाएगा गुलाबी, जानिए कब और कैसे देखें

Sat, 12 Apr 2025 05:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Pink Moon: खगोल विज्ञान में रूचि रखने वालों के लिए 12 अप्रैल यानी शनिवार का दिन बेहद खास है। 12 अप्रैल को आसमान में गुलाबी चांद (पिंक मून) नजर आएगा। यह एक खास खोगलीय घटना है।
विज्ञापन
1 of 5
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चांद हो जाएगा गुलाबी, जानिए कब और कैसे देखें - फोटो : Adobe Stock
 
Pink Moon: खगोल विज्ञान में रूचि रखने वालों के लिए 12 अप्रैल यानी शनिवार का दिन बेहद खास है। 12 अप्रैल को आसमान में गुलाबी चांद (पिंक मून) नजर आएगा। यह एक खास खोगलीय घटना है। चांद को पिंक मून इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस समय उत्तरी अमेरिका में फ्लॉक्स नाम के गुलाबी फूल खिलते हैं। इसलिए इसे यह नाम दिया गया है। पिंक मून दिखने के बाद ही ईस्टर की तारीख भी तय की जाती है। इसे देखने के लिए खुले मैदान और ऊंची पहाड़ी जैसे स्थान सबसे अच्छी जगह होंगे।

अप्रैल महीने में नजर आने वाले पूरे चांद को पिंक मून कहा जाता है। इसे लाइट स्पेक्ट्रम से समझ सकते हैं, जिसमें सात रंग, लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, इंडिगो और वायलेट होते। इसके कारण ही कभी-कभी चांद लाल या नीला दिखता है। धरती के चारों तरफ की हवा प्रकाश के कुछ रगों को रोककर और फैलाकर चांद के रंग को एक हद तक बदल सकती है। इस वजह से ही यह घटना होती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चांद हो जाएगा गुलाबी, जानिए कब और कैसे देखें - फोटो : Adobe Stock
कब नजर आएगा पिंक मून? 

पिंक मून पूर्णिमा का चांद होता है। यह अमेरिका समेत दुनिया के कई हिस्सों में आज रात 12 अप्रैल शाम 7 बजकर 22 मिनट पर दिखेगा। भारतीय समयानुसार पिंक मून 13 अप्रैल यानी रविवार की सुबह 5 बजे नजर आएगा। पिंक मून एक माइक्रोमून होगा, जिसका मतलब है चांद पृथ्वी से अपनी सबसे अधिक दूरी पर होगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चांद हो जाएगा गुलाबी, जानिए कब और कैसे देखें - फोटो : Adobe Stock
इस स्थान को अपोजी हते हैं। इसके कारण रात में चांद सामान्य से थोड़ा छोटा और धुंधला दिखाई देता है। सुपरमून की चर्चा सबसे अधिक होती है, क्योंकि उस समय चांद धरती के सबसे करीब होता है। इस दौरान चांद बड़ा और ज्यादा चमकीला दिखाई देता है।  माइक्रोमून को शांत और सुंदरता के लिए जाना जाता है। 

Viral Video: अंतिम संस्कार के समय हुई बड़ी घटना, कब्र में समा गया पूरा परिवार, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

4 of 5
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चांद हो जाएगा गुलाबी, जानिए कब और कैसे देखें - फोटो : Adobe Stock
चांद गुलाबी नहीं, तो क्यों कहा जाता है पिंक मून

हर वर्ष अप्रैल में पिंक मूनपूर्णिमा की रात को होता है। चांद गुलाबी नहीं, बल्कि सुनहरा या चांदी की तरह दिखता है। अमेरिका में वसंत में खिलने वाले फूलों जैसे मास पिंक या फ्लॉक्स के रंग को दर्शाने के लिए इसे पिंक मून नाम दिया गया था। यह फूल अप्रैल में खिलने वाले सबसे शुरुआती फूलों में से एक है। इसे पास्कल मून के नाम से भी जानते हैं। 

Zara Hatke: यह है दुनिया का इकलौता ऐसा शहर, जहां सिर्फ मिलता है शाकाहारी भोजन, नॉन वेज खाना है बैन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चांद हो जाएगा गुलाबी, जानिए कब और कैसे देखें - फोटो : Adobe Stock
पिंक मून कैसे देखें?

पूर्णिमा के इस चांद (पिंक मून ) को साधाराण तरीके से देखा जा सकता है, लेकिन आकार में छोटा होने की वजह से देखने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। इसलिए आप दूरबीन या किसी और गैजेट की मदद से इसे बेहतर तरीके से देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें