फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा मामला: प्लेन क्रैश होने से अमेजन के जंगलों में फंसा पायलट, पक्षियों के अंडे खाकर 5 हफ्तों तक रहा जिंदा

Wed, 10 Mar 2021 07:07 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एंटोनिया सेना - फोटो : Instagram/antoniopilot.br
अमेजन की खतरनाक जंगलों में फंसने के बाद 36 वर्षीय एक पायलट आखिरकार अपने घर पहुंच गया है। आपको बता दें कि एंटोनिया सेना नामक एक शख्स पिछले पांच हफ्तों से दुनिया के सबसे बड़े जंगल अमेजन में ही गुजर-बसर कर रहा था। इन 5 हफ्तों तक जिंदा रहने के लिए ये शख्स चिड़ियों के अंडे और जंगली फलों को खा रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
एंटोनिया सेना - फोटो : Instagram/antoniopilot.br
बता दें कि एंटोनिया सेना 28 जनवरी से ही लापता चल रहे थे। पेशे से पायलट एंटोनिया ने पुर्तगाल के एलेंकेर शहर से एलमेरियम शहर के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के बीच ही उनके प्लेन में मैकेनिकल दिक्कत आ गई। ऐसे में एंटोनिया ने अपने जहाज को अमेजन की जंगलों में लैंडिंग कराने की ठानी थी, लेकिन उनके प्लेन में आग लग गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
एंटोनिया सेना - फोटो : Instagram/antoniopilot.br
प्लेन क्रैश होने पर एंटोनिया सेना तो बच गए, लेकिन अमेजन के सुनसान जंगलों में उनके लिए मुसीबतें कम नहीं थी। एंटोनिया ने पहला हफ्ता तो अपने प्लेन के पास ही बिताया था। वहीं एंटोनिया सेना के लापता हो जाने के बाद से ही रेस्क्यू टीम एक्टिव हो गई थी। जंगल में फंसे एंटोनिया क्षियों के अंडों और जंगली फलों के सहारे अपनी भूख मिटाने की कोशिश कर रहे थे।

4 of 5
एंटोनिया सेना - फोटो : Instagram/antoniopilot.br
अमेजन के जंगलों में मदद की तलाश में एंटोनिया प्लेन के आसपास घूमते रहते थे। इस दौरान उन्हें रेस्क्यू टीम भी मिल गई थी। रेस्क्यू टीम से मिलने के बाद वो काफी इमोशनल हो गए। हालांकि, एक महीने से भी अधिक समय तक कई जंगली जानवरों की मौजूदगी वाले अमेजन जंगल में भी एंटोनियो मजबूती से डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एंटोनिया सेना - फोटो : Instagram/antoniopilot.br
एंटोनिया सेना ने इमोश्नल होते हुए कहा कि एक चीज जिसने मुझे लगातार हिम्मत दी और इस कठिन स्थिति से मुझे निकालने में मदद की वो मेरे परिवार के प्रति मेरा लगाव था। मैं अपने परिवार से दोबारा मिलना चाहता था। मैं अपने माता-पिता और भाई-बहन से फिर मिलना चाहता था। इसी वजह से मैं हिम्मत से काम लेता रहा और मैंने कभी भी जिंदा बचने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें