फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 पेड़ लगाएंगे तभी मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री, इस देश में लागू हुआ कानून

Fri, 31 May 2019 01:36 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दुनिया में पेड़-पौधों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। हालांकि इनको बचाने के लिए भी तरह-तरह के उपाय किये जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां सरकार की तरफ से कानून बनाया गया है कि छात्र कम से कम 10 पेड़ लगाएंगे, तभी उनको विश्वविद्यालयों की तरफ से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री दी जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
इस देश का नाम है फिलीपींस, जहां की सरकार ने पर्यावरण बचाने के लिये ये अनोखा कानून लागू किया है। फिलीपींस की सरकार ने यह कानून इसलिए लागू किया है, क्योंकि भारी मात्रा में वनों की कटाई से देश का कुल वन आवरण 70 फीसदी से घटकर 20 फीसदी पर आ गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
इस कानून के तहत सरकार ने देश में एक साल में 175 मिलियन से अधिक पेड़ लगाने, उनका पोषण करने और उन्हें विकसित करने का लक्ष्य रखा है। हर छात्र को अपने स्नातक की डिग्री पाने के लिए कम से कम 10 पेड़ लगाना अनिवार्य है। 

4 of 5
फिलीपींस में पेड़ लगाते बच्चे - फोटो : Social media
इस कानून को 'ग्रेजुएशन लीगेसी फॉर द इन्वायरन्मेंट एक्ट' नाम दिया है, जिसे फिलीपींस की संसद में सर्वसम्मति से पास किया गया। यह कानून कॉलेजों, प्राथमिक स्तर के स्कूलों और हाई स्कूल के छात्रों के लिए भी लागू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सरकार ने वो इलाके भी चुन लिये हैं, जहां पेड़ लगाए जाएंगे। चयनित क्षेत्रों में मैनग्रोव वनक्षेत्र, सैन्य अड्डे और शहरी क्षेत्र के इलाके शामिल हैं। स्थानीय सरकारी एजेंसियों को इन पेड़ों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें