प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में 57 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। पिछले कार्यकाल के दौरान जहां सात महिलाओं को कैबिनेट में शामिल किया गया था। वहीं इस बार छह महिलाओं को कैबिनेट में जगह मिली है। जिनके नाम हैं- स्मृति ईरानी, हरसिमरत कौर बादल, निर्मला सीतारमण, साध्वी निरंजन ज्योति, रेणुका सिंह, देबश्री चौधरी।
विज्ञापन
2 of 7
निर्मला सीतारमण
- फोटो : Facebook
निर्मला सीतारमण- मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाली 60 साल की निर्मला सीतामरण राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें इस बार वित्त मंत्री बनाया गया है। इस बार वह तिरुवनंतपुरम से भाजपा प्रत्याशी थीं लेकिन कांग्रेस के शशि थरूर ने उन्हें हरा दिया। वह दूसरी ऐसी महिला हैं जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। एफ फिल तक की पढ़ाई करने वाली सीतारमण के पास ढाई करोड़ की संपत्ति है। वह आर्थिक जानकार हैं। वह प्राइस वाटर हाउस कूपर्स में शोधार्थी रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
स्मृति ईरानी
- फोटो : Facebook
स्मृति ईरानी- 43 साल की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ़ अमेठी में हराया है। वह पिछले कार्यकाल के दौरान कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। जिसमें मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय शामिल है। 12वीं पास ईरानी दो बार राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। उनके पास 11 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह भाजपा की फायरब्रांड नेता हैं। उन्हें इस बार महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पहले इस मंत्रालय का कार्यभार मेनका गांधी के पास था।
4 of 7
हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : Facebook
हरसिमरत कौर बादल- 53 साल की पूर्व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बठिंडा से सांसद हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उन्हें मंत्री पद दिया गया है। वह शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं। इससे पहले वह पंजाब में उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा को 21,772 वोटों से हराया है। हरसिमरत के पास टेक्सटाइल में डिप्लोमा है। उनके पास 218 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह पहली बार 2009 में सांसद बनी थीं। इस बार भी उन्हें खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : Facebook
साध्वी निरंजन ज्योति- 52 साल की साध्वी निरंजन ज्योति को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वह वनीकरण, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने, गरीब बच्चों के उत्थान और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की महिलाओं की मदद करने की मजबूती से पैरवी करती रही हैं। इसके अलावा वह हिंदुत्व का भी चेहरा हैं। 12वीं पास साध्वी अविवाहित हैं और उनके पास एक करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह दूसरी बार लोकसभा पहुंची है। उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
रेणुका सिंह
- फोटो : Facebook
रेणुका सिंह सरुता- 58 साल की रेणुका सिंह को पहली बार मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। वह छत्तीसगढ़ की आदिवासी नेता हैं। वह इससे पहले रमन सिंह सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान सरगुजा लोकसभा सीट के वोटों को भाजपा के पक्ष में मोड़ने में उन्होंने कामयाबी हासिल की। 12वीं तक की पढ़ाई करने वाली सिंह के पास दो करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही हैं। वह राज्य की पहली ऐसी मंत्री है जिसने पहली बार में जीत दर्ज की है। उन्हें मोदी सरकार में जनजातीय मामलों का राज्यमंत्री बनाया गया है।
देबश्री चौधरी- 48 साल की देबश्री पश्चिम बंगाल से हैं। उन्होंने राज्य में भाजपा को जीत दिलाने में काफी अहम भूमिका निभाई है। इसके कारण भाजपा को राज्य की 18 सीटों पर जीत हासिल हुई है। उन्होंने राज्यमंत्री के तौर पर मोदी कैबिनेट में शपथ ली है। पोस्ट ग्रैजुएट तक की पढ़ाई करने वाली चौधरी के पास 61 लाख की संपत्ति है। वह पश्चिम बंगाल से पहली बार सांसद बनी हैं। वह राज्य में पार्टी की प्रदेश महासचिव का कार्यभार संभाल चुकी हैं। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है।