Viral Video: ट्रने में भीड़ होने की वजह से लोग सीट पाने के लिए जुगाड़ लगाते हैं। अब एक शख्स ने ट्रेन में बैठने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अक्सर देखा जाता है कि ट्रेन में जगह नहीं मिलने की वजह से लोग दिव्यांगों के लिए लगे कोच में घुस जाते हैं, जबकि इस कोच में आम आदमी के सफर करने पर रोक होती है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी ऐसा ही कुछ दिख रहा है। इसमें एक शख्स दिव्यांग कोच से निकलते हुए टीटीई के डर से एक्टिंग करते हुए बाहर आता है। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी होती है और उतरते समय शख्स यह एक्टिंग करता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स की इस हरकत पर लोगों की प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई है।
दरअसल, दिव्यांग लोगों के कोच में अनधिकृत यात्रा करने पर BNS की धारा 285(2) के तहत 500 रुपये तक जुर्माना या 1 महीने की जेल या दोनों हो सकते हैं। ट्रेन के दिव्यांग कोच के गेट पर शख्स बैठा है। वह पहले इधर-उधर देखता है, फिर किसी दिव्यांग इंसान की तरह चलने का नाटक करता है और आगे बढ़ना लगता है।
Viral Video: इजरायल की तीखी आलोचना कर रही थी महिला पत्रकार, तभी आई धमाके की आवाज और पल भर में सब गायब
इस दौरान जब उसने यकीन हो जाता है कि वहां पर कोई टीटीई या रेलवे का अधिकारी मौजूद नहीं है, तो वह तुरंत अपने दोनों पैरों पर खड़ा होता है और आगे बढ़ जाता है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @priyarajputlive नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शल लिखा है, विकलांग बन फ्री में यात्रा किया और फिर सावधानी के साथ यह उतर रहा है। गजब ड्रामेबाज लोग हैं। पहले इस वीडियो को @khurpenchh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Viral Post: कानपुर में वायरल हुआ ‘बंदरिया ब्यूटी सैलून', नाम देख लड़कों ने कहा- बहनों को अब यहीं भेजेंगे हम
एक शख्स ने लिखा है, आखिर इतने ईमानदार लोग आते कहां से हैं। एक अन्य शख्स का कहना है कि ऐसे नमूने विकलांग को भी शक के दायरे में ला देते हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।