फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: पाकिस्तान के इस इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन है रहस्य, इतने साल तक रहते हैं जिंदा

Fri, 02 May 2025 12:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। पाकिस्तान का उत्तरी इलाका भी रहस्यमयी है। उत्तरी पाकिस्तान में स्थित हुंजा वैली रहस्यमयी इलाकों में शामिल है। यहां रहने वाले लोग 120 साल से लेकर 150 साल तक जीवित रह सकते हैं, जबकि पाकिस्तान की औसत आयु सिर्फ 67 साल है।
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान के इस इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन है रहस्य, इतने साल तक रहते हैं जिंदा - फोटो : Adobe Stock
Zara Hatke: दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। पाकिस्तान का उत्तरी इलाका भी रहस्यमयी है। उत्तरी पाकिस्तान में स्थित हुंजा वैली रहस्यमयी इलाकों में शामिल है। यहां रहने वाले लोग 120 साल से लेकर 150 साल तक जीवित रह सकते हैं, जबकि पाकिस्तान की औसत आयु सिर्फ 67 साल है। हुंजा वैली में रहने वाले लोगों की सेहत का राज दुनिया के कई इलाकों में नहीं पहुंचा है, लेकिन यहां रहने वाले हुंजा समुदाय की आयु पर कई बार बहस हो चुकी है। 

विशेषज्ञों के मुताबिक, यहां पर रहने वाले लोग दुनिया से दूर एक तरह से आइसोलेशन में रहते हैं और उनकी कुछ खास आदते हैं जिसकी वजह से वह ज्यादा सेहतमंद हैं। हुंजा समुदाय के लोग 70 साल की उम्र में भी जवान दिखते हैं। इस समुदाय की महिलाएं 65 साल की उम्र में भी बच्चों को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल  खड़ा होता है कि आखिरी इसकी वजह क्या है?
 
विज्ञापन

2 of 7
पाकिस्तान के इस इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन है रहस्य, इतने साल तक रहते हैं जिंदा - फोटो : Adobe Stock
उत्तर पाकिस्तान के हुंजा घाटी में रहने वाले इस सुमदाय के लोग किसी भी गंभीर बीमारी के शिकार नहीं होते हैं। 150 साल तक जीवित रहेने वाले यहां के लोगों को बुढ़ापा भी परेशान नहीं करता है। इस समुदाय की महिलाएं बेहद खूबसूरत होती हैं, जो आम मनुष्यों के मुकाबले काफी लंबे समय तक जवान रहती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
पाकिस्तान के इस इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन है रहस्य, इतने साल तक रहते हैं जिंदा - फोटो : Adobe Stock
क्या है यहां के लोगों की सेहत का राज? 

हुंजा समुदाय के लोगों की आयु बहस का विषय भी रही है। आखिर पाकिस्तान की इस घाटी के लोग इतने सालों तक कैसे जिंदा रहते हैं यह अभी रहस्य है। बताया जाता है कि हुंजा वैली में रहने वाले लोग ज्यादा उम्र तक बच्चे पैदा कर सकते हैं जो कि असाधारण है।

4 of 7
पाकिस्तान के इस इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन है रहस्य, इतने साल तक रहते हैं जिंदा - फोटो : Adobe Stock
यहां पर न तो लोग कभी बीमार होते हैं और न ही उन्हें कैंसर जैसी घातक बीमारियां होती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हुंजा समुदाय की महिलाएं 60 से 90 वर्ष की आयु तक गर्भधारण कर सकती हैं। इस दावे पर शायद ही किसी साधारण व्यक्ति को यकीन हो।

India-Pakistan Tension: भारत से युद्ध हुआ तो तबाह हो जाएगा पाकिस्तान? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हो रही वायरल
विज्ञापन

5 of 7
पाकिस्तान के इस इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन है रहस्य, इतने साल तक रहते हैं जिंदा - फोटो : Adobe Stock
हुंजा घाटी उत्तर पाकिस्तान के बिल्कुल सूनसान इलाके में स्थित है। यहां पर लोग किसी भी तरह का प्रोसेस्ड फूड नहीं खाते हैं। वह सब्जियां, दूध, अनाज और फल खासतौर पर खुबानी खाते हैं। ग्लेशियर का पानी पीने के साथ-साथ उनके नहाने के काम भी आता है।

Viral Video: जब प्लेन होता है लैंड तो कुछ ऐसा होता है पायलट के आगे का नजारा, वीडियो देख डर सकते हैं आप

विज्ञापन

6 of 7
पाकिस्तान के इस इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन है रहस्य, इतने साल तक रहते हैं जिंदा - फोटो : Adobe Stock
हुंजा घाटी में लोगों को नहीं होती हैं जानलेवा बीमारियां

हुंजा समुदाय के लोग खुबानी फल खाना पसंद करते हैं। कहा जाता है कि इस फल के जूस को पीकर यहां पर लोग कई महीनों तक जिंदा रह सकते हैं। खुबानी के बीज में एमीग्डालिन मिलता है जो विटामिन बी-17 का सोर्स होता है। इसके कारण लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारियां भी नहीं होती हैं। यहां लोग अपने खाने-पीने में कच्चे फल और सब्जियों को प्रमुखता देते हैं। यह लोग मीट कम खाते हैं। यह स्थान बाकी दुनिया से कटा है और इस वजह से लोगों को साफ हवा भी आसानी से मिलती है। 

Viral Post: वेडिंग कार्ड में दूल्हे के नाम के साथ लिखा-“बिहार पुलिस फिजिकल क्वालिफाइड”, ठहाके मारकर हंसे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाकिस्तान के इस इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन है रहस्य, इतने साल तक रहते हैं जिंदा - फोटो : Adobe Stock
नियमित रूप से करते हैं योगा

रिपोर्ट के मुताबिक, हुंजा समुदाय के लोग प्रतिदिन नियमित तौर पर योगा करते हैं, जिसमें ध्यान भी शामिल होता है। यहां के लोग एनर्जी मैनेजमेंट और रिलैक्सेशन पर भरोसा करते हैं। लगातार काम करने के बीच यहां पर लोग आराम करने को प्राथमिकता देते हैं और इमोशनल स्ट्रेस को बढ़ाने वाली चीजों से दूर रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें