फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस शख्स को नहीं मिला 500 का चेंज तो खरीद लिया लॉटरी टिकट, पांच घंटे के बाद ही बदल गई किस्मत

Thu, 20 Jan 2022 04:16 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
किसकी किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। पल भर में कोई राजा से रंक और रंक से राजा बन जाता है। हालांकि, किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है जो मेहनत करते हैं। मगर, दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनकी किस्मत बिना किसी मेहनत के बदल जाती है। हर इंसान चाहता है कि बिना कोई मेहनत किए ही दुनिया का सबसे बड़ा धनवान इंसान बन जाए, लेकिन ऐसा सबके साथ नहीं होता है। इसीलिए लोग जल्दी से अमीर बनने के लिए लॉटरी जैसी चीज को भी आजमाते हैं। मगर, हर किसी की लॉटरी लग जाए ऐसा भी नहीं होता है, इसीलिए वो पूरी जिंदगी लॉटरी खरीदते रहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो एक बार लॉटरी खरीदते हैं और वो लखपति बन जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा सोशल मीडिया पर सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने पैसे खुल्ले न होने के कारण लॉटरी खरीदी और उनकी किस्मत ही बदल गई। आइए जानते हैं कि ये व्यक्ति कौन है.......
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केरल के कोट्टायम में रहने वाले 77 वर्षीय सदानंदन ओलीपराम्बिल एक दिन सुबह अपने घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। ये बुजुर्ग अपने साथ 500 रुपए लेकर बाजार गए थे। जब इन्होंने सब्जी ले ली तब उन्होंने दुकानदार को 500 का नोट दिया। दुकानदार के पास पैसे चेंज न होने के कारण सदानंदन ने बगल से एक लॉटरी का टिकट खरीद कर 500 रुपए के खुल्ले करा लिए। रुपए खुल्ले कराकर सदानंदन ने सब्जी खरीदी और घर वापस चले आए। इसके कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि जो लॉटरी का टिकट उन्होंने खरीदा है,उसपर करोड़ों की लॉटरी लगी है। देखते ही देखते सदानंदन चंद पलों में ही 12 करोड़ रुपए के मालिक बन गए हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock
जब उनके जानने वालों को इस बात का पता चला कि तो सदानंदन को सभी ने बधाई दी। वैसे तो सदानंदन पिछले कई सालों से लॉटरी की टिकट खरीदते थे, लेकिन ये पहली बार हुआ जब उन्होंने बंपर इनाम जीता है। सदानंदन के अनुसार, रोज के तरह जब वो बाजार से सब्जी लेने के लिए घर से निकले तो उन्हें रुपए खुल्ले करवाने के लिए ये लॉटरी टिकट खरीदना पड़ा। जब दोपहर में उन्हें पता चला कि टिकट पर इनाम निकला है तो वो काफी हैरान रह गए। वो काफी खुश हैं कि एक दिन में करोड़पति बन गए हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सदानंदन पेशे से एक पेंटर हैं। इनको भी कोरोना महामारी में काम मिलना बिल्कुल बंद हो चुका था। घर का खर्च जैसे-तैसे चल रहा था। अब जब उनकी लॉटरी लगी है तो उनका कहना है कि वो इन रुपयों का इस्तेमाल एक अच्छा सा घर बनाने के लिए करेंगे जिससे मेरे बच्चों को रहने के लिए एक अच्छा सा घर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बाकी बचे रुपयों को वो कैसे खर्च करेंगे इसका फैसला वो अपने दोनों बच्चों के साथ मिलकर करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, सदानंदन को टैक्स और कमीशन काट कर लगभग 7.39 करोड़ रुपए मिलेंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें