फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: 67 साल से नहीं नहाने वाला 87 साल का ये बुजुर्ग पूरी तरह है स्वस्थ, इस बात से हेल्थ एक्सपर्ट भी हैरान

Thu, 20 Jan 2022 01:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
67 साल से नहीं नहाने वाला बुजुर्ग पूरी तरह है स्वस्थ - फोटो : Twitter @priyanshupande
सर्दियों में नहाना हर किसी को एक कठिन काम लगता है। फिर भी लोग नहा ही लेते हैं। क्या आपने सुना है कि कोई ऐसा शख्स है जो सालों से नहाया ना हो। जी हां एक इंसान है जो बीते 67 सालों से नहाया ही नहीं है। यह शख्स ईरान का रहने वाले हैं जिनका नाम अमो हाजी है और उम्र 87 साल है। 87 वर्षीय अमो हाजी ने बीते 67 साल से नहीं नहाया है। इन्होंने इतने सालों में अपने शरीर पर पानी तक नहीं डाला है। इसलिए इनको दुनिया का सबसे गंदा इंसान भी कहा जाता है। उनके हेल्थ की जांच करने वाले चिकित्सकों ने हैरान करने वाली बात बताई है। 

क्यों नहीं नहाते हैं हाजी

अमो हाजी इसलिए नहीं नहाते हैं, क्योंकि उनको पानी से डर लगता है। उनको इस बात का भी डर है कि अगर नहाएंगे, तो बीमार पड़ जाएंगे। वह मानते हैं कि सफाई की वजह से बीमार हो जाएंगे। इसलिए वह नहाते नहीं हैं जिसकी वजह से उनका चेहरा काला पड़ गया है और उनका पूरी शरीर बदबूदार हो गया है। उनके पास कोई खड़ा नहीं होता है। इसकी वजह से ईरान के रेगिस्तान में अकेले ही निवास करते थे। 87 वर्षीय हाजी वर्तमान में देजगाह गांव में एक झोंपड़ी में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने यह झोपड़ी उनके लिए बनाई है। 
विज्ञापन

2 of 6
67 साल से नहीं नहाने वाला बुजुर्ग पूरी तरह है स्वस्थ - फोटो : Twitter @seyiondeck
अमो हाजी के पास अपना घर नही है और वह रेगिस्तान के गड्ढों में रहते थे। ईरान के देजगाह गांव के रहने वाले अमो हाजी दिनभर में पांच लीटर पानी पीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह साफ-सुथरा रहना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए वह सड़ा हुआ खाना भी खाते हैं। बताया जाता है कि वह सिर्फ मरे हुए जानवरों का सड़ा मांस खाते हैं और तालाबों का पानी पीते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
67 साल से नहीं नहाने वाला बुजुर्ग पूरी तरह है स्वस्थ - फोटो : Twitter @lalashelbyy
अमो हाजी ठंड से बचने के लिए जो उपाया करते हैं उसके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए पुराने हेलमेट को वो ठंड से बचने के लिए पहनते हैं। एक ही कपड़ा कई सालों से वह पहने रहे हैं। नए मिलने वाले कपड़ों को भी वो उसके ऊपर पहन लेते हैं। 

4 of 6
67 साल से नहीं नहाने वाला बुजुर्ग पूरी तरह है स्वस्थ - फोटो : Twitter@lalashelbyy
67 साल से नहीं नहाने के बाद भी है स्वस्थ

अकले रहने वाले अमो हाजी धूम्रपान भी करते हैं। जब डॉक्टरों ने झोपड़ी का दौरा किया और अमो हाजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया, तो वो हैरान रह गए। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उनके शरीर में कोई बैक्टीरिया या गंभीर बीमारी नहीं थी। वह एक अच्छे स्वच्छ घर में नियमित रूप से रहने वाले इंसान के समान स्वस्थ थे। तेहरान में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के लिए पैरासिटोलॉजी के एक एसोसिएट प्रोफेसर ने अमो हाजी का परीक्षण किया। 
विज्ञापन

5 of 6
67 साल से नहीं नहाने वाला बुजुर्ग पूरी तरह है स्वस्थ - फोटो : Twitter@lalashelbyy
चिकित्सकों और विशेषज्ञों का उद्देश्य परजीवियों और बैक्टीरिया का अध्ययन करना था जो शायद उनके बिना नहाए और गंदे शरीर में विकसित हुए हों। लेकिन उन्होंने इस बात पुष्टि की है कि सड़ा खाना खाने और 67 साल तक बिना नहाए रहने के बावजूद हाजी के शरीर में कोई बैक्टीरिया नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
67 साल से नहीं नहाने वाला बुजुर्ग पूरी तरह है स्वस्थ - फोटो : Twitter @Deensq
अमो हाजी के आसपास रहने वाले लोग उनका सम्मान करते हैं, हालांकि कई लोग उन पर तंज कसते हैं। स्थानीय प्रशासन ने उनकी मदद की है। स्थानीय गवर्नर ने लोगों से उन्हें अकेला छोड़ने का आग्रह किया है।  गवर्नर का कहना है कि वह एक सौम्य आत्मा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें