फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करामाती सुअर कमा रहा लाखों रुपये, मुंह में कूची फंसाकर बनाता है अद्भुत पेंटिंग

Wed, 13 Mar 2019 03:54 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
दक्षिण अफ्रीका का एक सुअर दुनियाभर में प्रसिद्ध हो रहा है। दरअसल ये कोई आम सुअर नहीं है ये एक खास तरह का आर्टिस्ट है। ये सुअर मुंह में कूची पकड़ कर तरह-तरह की पेंटिंग्स बना रहा है। उसकी बनाई पेंटिंग्स काफी कीमत में बिक रही हैं। यही नहीं उसकी बनाई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी को लोग काफी सराह भी रहे है।
विज्ञापन

2 of 9
pigcasso artwork - फोटो : pigcasso.org
दक्षिण अफ्रीका में इसकी शोहरत एक जबरदस्त पेंटर के रूप में हो रही है। इसका नाम पिकासो से प्रेरणा लेते हुए पिगकासो रखा गया है। पिगकासो अब तक कई पेंटिंग्स बना चुका है, उसकी पेंटिंग्स दूसरे देशों में खरीदी जा रही हैं। पिगकासो की पेंटिंग लाखों रुपए में बिक रही है जिससे वह कमाई भी कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : pigcasso.org
दरअसल, पिगकासो को उसकी बहन रोजी के साथ दक्षिण अफ्रीका के स्लाटरहाउस में जाने से तब बचाया गया था जब वह महज दो महीने का था। सबसे खास बात तो यह है कि जैसे ही उसके दातों में कूची फंसाई जाती है और सामने कैनवस रखा जाता है, तब वो कूची को रंगों में डालकर उसे कैनवस पर फेरना शुरू कर देता है। इससे कई तरह की एबस्ट्रेक्ट पेंटिंग बनने लगती है।

4 of 9
पिगकासो की बनाई इस पेंटिंग की कीमत 1,30,573.05 रुपये है। - फोटो : pigcasso.myshopify.com
पिगकासो की इस पेंटिंग का नाम अमेजन रखा गया है। pigcasso.myshopify.com नाम की साइट पर उसकी ज्यादातर पेंटिग्स की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। फिलहाल इस साइट में पिगकासो की बनाई गईं 64 पेंटिंग्स रखी गई हैं। पेंटिग्स के साथ उनकी कीमत भी दर्ज है। ये पेंटिंग्स अलग अलग नामों से इस साइट पर प्रदर्शित हैं। pigcasso.org/gallery पर भी आप पिगकासो का आर्ट वर्क देख सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : www.iol.co.za
बता दें कि पिगकासो मादा सुअर है जो इस समय 21 महीने की है। वो दुनिया की अकेली पिग पेंटर है। हाल ही में उसके आर्ट वर्क को 3000 पाउंड में बेचा गया है। वैसे उसकी 44 पेंटिंग्स कई देशों में खरीदी जा चुकी हैं, जिसमें ब्रिटेन, अमेरिका, साउथ कोरिया और मलेशिया शामिल हैं। अब उसकी पेंटिंग की कीमत 4000 पाउंड तक भी पहुंचने लगी है।




 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : www.express.co.uk
साउथ अफ्रीका की एनिमल वेलफेयर कैंपेनर जोयने लेफसन ने उसे एक फार्म से बचाया, फिर उसे केपटाउन के पास एक फॉर्म में रखा गया, जहां आमतौर पर बचाए गए जानवर रखे जाते हैं। पिगकासो की मालिकिन जोयने लेफसन कहती हैं, सुअर बहुत स्मार्ट जानवर होते हैं। एक दिन जोयने ने देखा कि युवा पिगकासो ने वहां काम कर रहे एक कर्मचारी का रंगने का ब्रश मुंह से उठाया और उसे वो इधर उधर फिराने लगी, तब जायने ने उसे कैनवस देने का फैसला किया।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : New York Post
पिगकासो की हालिया पेटिंग का नाम ब्रेक्जिट है। जिसमें उसने ब्रिटिश फ्लैग के रंगों को पेंटिंग में उकेरा है। ये 1730 पाउंड में बिकी, इसे एक डच नागरिक ने अपने कलेक्शन के लिए खरीद लिया जबकि उसकी शुरुआती पेंटिंग न्यूयॉर्क के एक वकील ने खरीदा।

8 of 9
- फोटो : www.express.co.uk
पिगकासो जब जागी हुई होती है तो उसके मुंह में कूची ही दबी हुई होती है, इसके अलावा वो खाती और सोती है। पिगकासो की पेंटिंग्स की दो प्रदर्शनी भी केपटाउन में पिछले महीने लग चुकी है। अगले महीने उसकी पेंटिंग सेंट्रल लंदन में लगने वाली है, इसके बाद पेंटिंग्स प्रदर्शनी का पड़ाव पेरिस, बर्लिन और एम्सटर्डम में पड़ेगा।
विज्ञापन

9 of 9
Pigcasso and Joanne Lefson - फोटो : www.express.co.uk
पिगकासो को पेंटिग करते हुए देखने के लिए केपटाउन के इस फॉर्म में लोग आते हैं। फॉर्म में रहने वाले डॉग्स के लिए ये पेंटिंग करता हुआ पिग किसी कौतुहल से कम नहीं। पेंटिग्स में वो एक्रीलिक पेंट और चुकंदर के जूस का इस्तेमाल करती है। हालांकि पिगकासो किस रंग से पेंटिंग बनाएगा इसके चयन का काम जोयने ही करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें