Optical Illusion: सोशल मीडिया आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जो हमें अपने इंटेलिजेंस लेवल की जांच करने का मौका भी देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन हमारी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें होती हैं। इस तरह की तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में कई लोग इसमें फेल भी हो जाते हैं। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। आइए देखते हैं क्या आप इसे हल कर सकते हैं।
इस तस्वीर में आपको ये पहचानना है कि 1950 के दशक की छवि में भविष्य से कौन आया है। इस सवाल का जवाब देने से पहले आपको तस्वीर को ध्यान से देखना होगा, क्योंकि उत्तर काफी सरल लेकिन मुश्किल है। ध्यान रहे, इस ब्रेन टीजर का उत्तर आपको नौ सेकेंड में देना है। हालांकि हमने नीचे की स्लाइड में इसका उत्तर दिया है, तो ईमानदारी से इस ब्रेन टीजर को हल करें।