फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: जीनियस हैं तो तस्वीर में छिपे हिरण को खोजकर दिखाएं, खोजने में ज्यादातर लोग हो चुके हैं फेल

Wed, 29 Mar 2023 10:26 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जीनियस हैं तो तस्वीर में छिपे हिरण को खोजकर दिखाएं - फोटो : Twitter
Viral Optical Illusion Brain Test: सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें दिमाग की परीक्षा लेती हैं जबकि कई फोटोज पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। इन तरह की तस्वीरों को लोग पसंद करते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर वायरल (optical illusion viral) हो रही है जिसे हल करने में अच्छे-अच्छे लोगों का दिमाग घूम गया है। 

ऑप्टिकल इल्यूजन गेम खेलना लोगों को काफी अच्छा लगता है। इस तरह के गेम में किसी भी ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी पहेली को हल करना होता है। इन तस्वीरों में चीजों को इस तरह से छिपाया जाता है कि एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी ज्यादातर लोग नहीं खोज पाते हैं। आज हम आपके लिए जो तस्वीर लेकर आए हैं उसमें हिरण छिपा है। अब आपको इस छिपे हिरण को खोजने का टास्क दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
जीनियस हैं तो तस्वीर में छिपे हिरण को खोजकर दिखाएं - फोटो : Twitter
अगर आप तस्वीर में छिपे हिरण को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आपका दिमाग बेहद तेज है। इसके साथ ही आप कठिन से कठिन पहेली को आसानी से हल कर सकते हैं। अगर आप तस्वीर में कोशिश करने के बाद भी हिरण को नहीं देख पाते हैं, तो परेशान की कोई आवश्यरता नहीं है। आप अपनी नजर को तस्वीर में दिखे रहे पेड़ों के बीच इधर-उधर दौड़ाएंगे तो आपको आसानी से हिरण नजर आ जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जीनियस हैं तो तस्वीर में छिपे हिरण को खोजकर दिखाएं - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में पहाड़ पर स्थित जंगल दिख रहा है। जंगल के अंदर सूरज की सुनहरे रंग की रोशनी पड़ रही है। जंगल के पेड़ों के बीच हिरण छिपकर बैठा हुआ है। तस्वीर में हिरण को खोजने में ज्यादातर लोग फेल हो चुके हैं। अब यह देखना है कि आपको हिरण को खोजने में कामयाबी मिल पाती है या नहीं। 

Killer of Earth: वैज्ञानिकों ने खोजा किलर एस्टेरॉयड, धरती पर मचा सकता है तबाही

4 of 5
जीनियस हैं तो तस्वीर में छिपे हिरण को खोजकर दिखाएं - फोटो : Twitter
इस तरह की ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इनमें चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन दिखती नहीं हैं। इस वायरल तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है जिसने ज्यादातर लोगों को भ्रम में डाल गिया है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीनियस हैं तो तस्वीर में छिपे हिरण को खोजकर दिखाएं - फोटो : Twitter

अगर आप मानते हैं कि आपका तेज दिमाग है, तो आप इस तस्वीर में हिरण को खोजकर दिखाएं। इसलिए तस्वीर में हिरण को खोजने में कठिनाई हो रही है, क्योंकि हिरण का रंग जंगल में पेड़ पौधों और पत्तियों के रंग से मिलता जुलता है।  अगर आप हिरण को नहीं खोज पाए हैं, तो हमने तस्वीर शेयर की है जिसमें हिरण को आसानी से देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें