Optical Illusion IQ Test: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भ्रमित करने वाली तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि एक तोता खो गया है। तोता के खो जाने के बाद शख्स काफी परेशान दिख रहा है। इस तस्वीर ने यूजर्स को भी परेशान कर दिया है। अब देखना है कि क्या आप इस तस्वीर में खोए तोते खोज सकते हैं? अच्छे-अच्छे लोग भी इस तस्वीर में तोते को खोजने में फेल हो चुके हैं।
अब आप इस फोटो को गौर से देखिए और खोजिए कि तोता कहां पर छिपकर बैठा है। आप इस फोटो को इस्तेमाल किसी का आईक्यू लेवल चेक करने के लिए कर सकते हैं। इस तस्वीर में तोते को खोजने में ज्यादातर लोगों को तोता नहीं दिखा है। लोग यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि आखिर तोता कहां पर छिपा है। अगर आप 11 सेकेंड के अंदर तोते को खोजने में कामयाब हो जाते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। आइए देखते हैं कि आखिर तोता कहां पर छिपकर बैठा है।