Christmas Jokes in Hindi: हम सभी को हंसने-मुस्कुराने को अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। हंसने से आप प्रसन्न रहते हैं और तनाव आपसे दूर रहता है। इसलिए हर दिन हम सभी को कम से कम एक बार जरूर खुलकर हंसना और मुस्कुराना चाहिए। हंसी आपको कई तनाव के साथ ही कई बीमारियों से भी बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पत्नी आधे घंटे से मोबाइल के कैमरे के लेंस को
दुपट्टे से घिस रही थी...
पहले सेल्फी लेती और फिर डिलीट कर देती...
पति लैपटॉप पर काम करते-करते ये नजारा
चुपचाप देख रहा था...
काफी देर सब्र करने के बाद जब पति से रहा न गया तो
उसने बोल ही दिया- एक बार मुंह पर भी कपड़ा मार के
ट्राई कर लो...।
बस फिर क्या... अब पति पांच दिन से घर के सारे काम कर रहा है...!!!
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पप्पू- गप्पू पता हैअपने लिए सच्चा सांता क्लॉस कौन है?
गप्पू- नहीं
पप्पू- जो दोस्त प्यार से खाना खाने के बाद restaurent का बिल भर दे वो ही अपने लिए तो सांता क्लॉज है।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
क्रिसमस आते ही सभी लोगों में एक ही ख़ुशी छायी रहती है सांता आयेगा, सांता आएगा, लेकिन अंदर से मन ही मन में खुद से बोल रहे होते हैं-
घंटा आयेगा
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- कहां जा रहे हो...?
पति (गुस्से में)- मरने...!
पत्नी- थैली लेकर जाना...!
पति (हैरानी से)- वो किसलिए...?
पत्नी- इरादा बदल जाए तो आते समय
दो किलो आलू लेते आना...!
पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर सीधे मेकअप करने लगी...
तभी पति की आंख खुल गई...
पति- पगला गई हो क्या, सुबह-सुबह मेकअप...?
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है,
फेसलॉक लगा दिया था और अब वो मुझे पहचान नहीं रहा...!
मरीज (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब आपने जो पर्ची के पीछे दवाई लिखी थी,
वो पूरे शहर में कही नहीं मिल रही...!
डॉक्टर- अरे भाई, वो तो मैं अपना पेन चला कर चेक कर रहा था...!!!