फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस फोटो में 15 सेकेंड के अंदर खोजना है सांप, अगर आप जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं

Thu, 15 Sep 2022 06:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस फोटो में 15 सेकेंड के अंदर खोजना है सांप - फोटो : Twitter
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की तस्वीरें और वीडियोज देखने को मिलते हैं। इनमें कई तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) होती हैं जो लोगों को भ्रम में डाल देती हैं। इस तस्वीरों में मिले चैलेंज को पूरा करने में लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत होती है। इन ऑप्टिकल इल्यूजन की वजह से दिगाम घूम जाता है और लोग सही जवाब नहीं दे पाते हैं। इस तरह की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। 

ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें। इन तस्वीरों की पहेलियों को सुलझाने में ज्यादातर फेल हो जाते हैं। इंटरनेट पर एक बार इस तरह की तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप कन्फ्यूज हो जाएंगे। इस वायरल तस्वीर में एक खतरनाक सांप छिपा है जिसे आपको खोजना है। आइए देखते हैं इस तस्वीर में सांप कहां पर छिपकर बैठा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Optical Illusion Hindi - फोटो : Twitter
इंटरनेट (Internet) पर वायरल इस तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। इस तस्वीर में खतरनाक सांप छिपा हुआ जिसे आपको सिर्फ 15 सेकेंड के अंदर खोजना है। यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो काफी पसंद की जा रही है। अब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें सांप कहां पर छिपा है। इस तस्वीर में सांप को खोजने में ज्यादातर लोग फेल हो चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Optical Illusion Hindi - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) और इसको लेकर मिले टास्क को सॉल्व करने में लोगों को मजा आता है। लेकिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है। दिमाग को उलझाने वाली तस्वीरों में कोई न कोई चीज जरूर छिपी होती है। इन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें दिखाई नहीं देती हैं। 

4 of 5
Optical Illusion Hindi - फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज तस्वीर में कई रहस्य छिपे होते हैं जिनके बारे में पता लगाना बेहद कठिन होता है। ज्यादातर लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद कन्फ्यूज हो जाते हैं। तेज दिमाग वालों के लिए भी कई बार इन तस्वीरों के रहस्यों को सुलझाना बेहद कठिन होता है। इस वायरल तस्वीर में एक फूल का पेड़ नजर आ रहा है और इस पेड़ पर सांप बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Optical Illusion Hindi - फोटो : Twitter

इस सामान्य दिखने वाली तस्वीर में सांप को खोजना आसान काम नहीं है। तस्वीर में सांप को खोजने में लोगों ने पूरा जोर लगा दिया, लेकिन उनको सांप नजर नहीं आया है। फूल की झाड़ियों में आप गौर से देखिए आपको सांप दिख जाएगा। अगर आपको अभी भी सांप नहीं दिखा है, तो परेशान न हो। हमनें तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से सांप को खोज सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें