Optical Illusion for IQ Test: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें दिमाग का दही करने वाली होती हैं। इस तरह की तस्वीरें लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को ढूंढना होता है, जबकि कुछ तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। इसके साथ ही आप इनकी मदद से दिमागी कसरत भी कर सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक, इस तरह के गेम्स खेलने से अवलोकन क्षमता बढ़ती है और दिमाग तेज होता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज यानी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करने में अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इस तरह के गेम्स खेलना लोगों को पसंद आता है। एक बार फिर इसी तरह की तस्वीर लेकर आए हैं, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर में एक हिरण छिपा है। इस हिरण को आपको तस्वीर में खोजना है।